April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संक्रांति के पूर्व घाटों  की सफ़ाई की

गई—-//——//—–//—— मैया अभियान के सेवादारों ने रविवार प्रातः पुल समीप घाटों की सफाई की। विदित है कि आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा में डुबकी लगाई जायगी ।इसी क्रम में मैया अभियान के सेवादारों ने पुल समीप घाटों की झाड़ू लगाकर सफाई कर एक टेक्टर कचरा उठाया गया । नेहरू युवा केन्द्र समन्वय आर पी कुशवाहा के नेतृत्व में माँ नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर अमरकंटक में भी सफाई कर पूरे मंदिर परिसर को पानी से धोया गया। 

आगामी संक्रांति पर्व पर सेवादारों ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि नर्मदा जल में साबुन -सोडा का प्रयोग न करे। केवल जल स्नान करें  एवं नर्मदा घाटों में स्वच्छता बनाए रखे। जिला प्रशासन द्वारा  नगर के 7 नालों के दूषित पानी को  रोकने के लिए लगभग 1 करोड़ की योजना बनाई गई है मैया अभियान के सभी सेवादारों ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। रविवार को आयोजित मैया अभियान में जिला आयुष अधिकारी डॉ संतोष परस्ते , उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी शिक्षक जितेन्द्र दीक्षित , प्राचार्य  शाहिद खान , प्राचार्य राम विशाल मिथलेश , रक्त देवदूत भागवत यादव , ओम वीर जाट,  जगदीश श्याम , विद्यार्थी निशा साहू , माही बरोतिया , महेंद्र उचेहरा ने श्रम दान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading