April 11, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मां अंबा के चरणों में समर्पित दिखे सिंगर कैलाश खेर, शेयर की भक्ति से सराबोर फोटोज

मुंबई, 12 जनवरी बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कैलाश खेर अपने गानों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फार्महाउस का प्यारा नजारा फोटोज के जरिए दिखाया था, जिसमें वे गाय की सेवा करते दिखे थे, लेकिन अब वे महाराष्ट्र की रानी मां अंबा देवी के दर पर सिर झुकाने पहुंचे हैं।

उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद आस्था और भक्ति से भरी फोटोज को फैंस के साथ शेयर किया है। सिंगर कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर भक्ति से सराबोर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे मां अंबा के चरणों में बैठा देखा जा सकता है। सिंगर के माथे पर तिलक और चेहरे पर सुकून वाली खुशी देखी जा सकती हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, “जो स्वयं महादेव की अर्धरूपिणी है, जिनके नाम पर है मुंबई नगरी – मुंबा आई,आई अर्थात् मां यानिकि मुंबई, आज उनके मंदिर प्रांगण में दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मां के सभी ब्राह्मण देवता तथा साधको से भेंट हुई। सिंगर का पोस्ट देखकर फैंस भी मां अंबा के नाम के जयकारे लगा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आप पर मां अंबा और महादेव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहे, जय मां अंबे।” मां अंबादेवी को महाराष्ट्र की पालनहार और रक्षक के तौर पर देखा जाता है। मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इसी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी ने भागकर विवाह किया था और मिलने के लिए भी मां अंबा मंदिर को चुना था। इतना ही नहीं, इस मंदिर के पास भगवान श्रीकृष्ण ने अपने रुक्मिणी के भाई रुक्मि, राजा भीष्मक को पराजित किया। बता दें कि इससे पहले सिंगर ने अपने लोनावला फार्म की शांति और सुंदरता से भरी फोटोज पोस्ट की थीं, जिसमें उन्होंने ऑर्गेनिक सब्जियां और नन्हें से गौवंश के दर्शन कराए थे। सिंगर का फार्महाउस गांव की सिंपल और सादगी से भरी जिंदगी की झलक पेश करता है। इससे पहले सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरों के अलावा, हाल ही में उनके लाइव शो में जोरदार हंगामा देखने को मिला था, जहां शो देखने पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और तोड़फोड़ पर उतर आई, जिसके बाद पुलिस की मदद से भीड़ पर काबू पाया गया। –

अन्य ख़बरें

बेटी के लिए रसोई से निकलकर पहचान बनाती अंजना सिंह, रिलीज हुआ ‘चटोरी बहू-2’ का ट्रेलर

Newsdesk

महिला आरक्षण विधेयक पर बोलीं शुभांगी अत्रे, महिलाओं को आरक्षण की जरूरत नहीं

Newsdesk

कभी बतौर असिस्टेंट काम करते थे महेश भट्ट के भांजे, आज निर्देशक की झोली में ‘जहर’ से लेकर ‘सैयारा’ जैसी फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading