April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वामी विवेकानंद सही मायनों में भारत के पहले ग्लोबल यूथ थे – देवड़ा
स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा कार्यालय में की पुष्पांजलि


जबलपुर। स्वामी विवेकानंद सही मायनों में भारत के पहले ग्लोबल यूथ थे, जिनका प्रभाव देश और विदेशों में भी महसूस किया गया। उन्होंने पूरे विश्व को भारत को सनातन संस्कृति से परिचित कराया और देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की ज्योति जलाई। आने वाली पीढ़ियां भी उनके विचारों से प्रेरणा लेती रहेंगी यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय रानीताल में तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कही।

श्री देवड़ा ने कहा हर वर्ष 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस  के तौर पर भी मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती पर पूरा देश विश्व को भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता का दर्शन कराने वाले इस महान संत को नमन कर रहा है।

स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग पर भारतीय दर्शन से पश्चिमी दुनिया का परिचय कराया। वे युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण का आधार मानते थे। उनके विचारों ने युवाओं के चरित्रनिर्माण और उनमें राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने में अहम भूमिका निभाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इसलिए अवसर पर कहा 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की धरती से पूरे विश्व को भारत का संदेश दिया था और भारतीय दर्शन से सबका परिचय कराया था। उनके शब्द आज 133 साल बाद भी सबको प्रेरणा देते है और आगे भी प्रेरित करते रहेंगे। भारत और उसकी संस्कृति के साथ-साथ विश्व बंधुत्व के जिस भाव को उन्होंने जगाया था वह आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। ऊर्जा और स्फूर्ति से भरे उनके विचार और संदेश युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहे हैं और युग युगांतर तक करते रहेंगे।

इसलिए अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराँजपे, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, योगेंद्र राजपूत, प्रणीत वर्मा, मनीष जैन कल्लू, संकल्प पाठक, अशोक रोहितास रीना राय, विभा उपाध्याय, विवेक अग्रवाल, योगेश बिलोहा, कमलेश नामदेव, अमित जैन, मीना मरकाम, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

अन्य ख़बरें

पाटन में नाबालिग के मां बनने का मामला सामने आया, अस्पताल से सूचना मिलते ही जांच शुरू, डिलीवरी के दौरान खुलासा

Newsdesk

दमोह में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत, 5 घायल

Newsdesk

पाटन में किसान पर जानलेवा हमला, महिला सहित 7 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading