April 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद!

‘ मुंबई, 15 जनवरी भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के उन बहादुर सैनिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया है जो देश की सुरक्षा के लिए शहीद हो गए।

15 जनवरी 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल कोडंडेरा एम. करियप्पा ने भारत की सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पद संभाला था। इससे पहले इस पद पर ब्रिटिश कमांडर जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर थे। इसी ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए हर साल पूरे देश में सैनिकों की बहादुरी और उनके बलिदान को सलाम किया जाता है। इस साल आर्मी डे पर बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने भी सेना को सम्मान दिया। यामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2024 की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के कुछ सीन्स भी साझा किए।

उन्होंने लिखा, ”हैप्पी आर्मी डे। आज और हर दिन। जय हिंद।” अगर फिल्म की बात करें, तो ‘आर्टिकल 370’ के निर्देशक आदित्य सुहास जांभले हैं। फिल्म में यामी गौतम और प्रियामणि मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और किरण कर्माकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने की घटना पर आधारित है, जो संविधान के आर्टिकल 370 से जुड़ी थी। यामी इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। इस फिल्म को सुपर्ण वर्मा ने निर्देशित किया

। इस फिल्म में इमरान हाशमी और शीबा चड्ढा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘हक’ की कहानी शाह बानो केस पर आधारित है। फिल्म में पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ से भी प्रेरणा ली गई है। इस फिल्म में उनके अभिनय की सराहना फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान, आलिया भट्ट, सामंथा, करण जौहर समेत तमाम हस्तियों ने की थी। ‘हक’ फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसके बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। –

अन्य ख़बरें

पेरिमेनोपॉज की समस्याओं से ऐसे राहत पाती हैं सोहा अली, बताया कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक

Newsdesk

जब अक्षय कुमार के शो पर पहुंचे ‘नकली सनी’, राजकुमार राव का स्वैग देख खिलाड़ी कुमार ने भी बजाई ताली

Newsdesk

‘सास बहू यमराज’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में दिखेगा मनोरंजन का तड़का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading