September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काउंसलर बनने का सुनहरा मौका, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

रायपुर, 5 अप्रैल । बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने काउंसलर के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने काउंसलर-एफएलसी के जिन 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय सालों का अनुभव होना अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 45 साल और अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘क्षेत्रीय कार्यालय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनजल कॉम्प्लेक्स, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़, 497001’ पते पर डाक कर दें। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading