September 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज


मुंबई, 16 जनवरी  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ में जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का टीजर जारी कर दिया है।
यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज की जाएगी। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में जुनैद के साथ साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, टीजर जारी होने के बाद दोनों कलाकारों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है और फैंस साई को हिंदी सिनेमा में देखने के लिए काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया। उन्होंने इसके लिए लिखा, “कुछ कहानियों को समय की जरूरत नहीं होती। ‘एक दिन’ सिर्फ सिनेमाघरों में देखें – 1 मई 2026 से।”

टीजर में जुनैद और साई पल्लवी साथ में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है।

इसकी शुरुआत एक आईने के सीन से होती है, जहां दोनों एक दूसरे को देखते हैं। शुरुआत में जुनैद साई से कहते हैं, “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है, मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं, ये नहीं पता।”

इसके बाद कुछ यादगार पल दिखाए जाते हैं, जिनके बैकग्राउंड में यादगार म्यूजिक चलता है। इसके टीजर के आखिरी में दोनों बर्फीली वादियों में एक दूसरे के साथ घूमते हुए नजर आते हैं, जिसमें साई जुनैद से कहती हैं, “फिल्मों में कितना जादू होता है न, कितना मैजिकल है, मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।” इसका जवाब देते हुए जुनैद कहते हैं, “कभी-कभी होता है जादू।”

आमिर के प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। साथ ही आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अन्य ख़बरें

ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान सूरज पंचोली बोले, सही पत्रकार मिलेगा तो दूंगा हर मुश्किल सवाल का जवाब

Newsdesk

‘घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो’, कश्मीरा ने फैंस को दी नसीहत

Newsdesk

डेयर डेविल से अजीत का फस्र्ट लुक आउट, एक्टर का दिखा बॉसी अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading