November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकल यूथ की 6 सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे मंत्री दिलीप जायसवाल, पत्र लिखने और चर्चा करने का दिया आश्वासन

**

*कोतमा*।मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों की विभिन्न समस्याओं एवं भविष्य से जुड़ी मांगों को लेकर कोतमा तहसील के लोकल यूथ सर्वेयरों ने मध्यप्रदेश शासन के लघु एवं कुटीर उद्योग  मंत्री दिलीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान   लोकल यूथ सर्वेयरों ने अपनी समस्याओं,एवं उनके द्वारा किए जा रहे राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों एवं भविष्य से जुड़ी 6 सूत्रीय मांगों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से लोकल यूथ महासंघ ने प्रदेश के कार्यरत युवाओं के हित में 6 सूत्रीय मांगें प्रमुखता से प्रस्तुत कीं। इनमें लोकल यूथ को स्थायी नियुक्ति प्रदान करना, रोटेशन प्रणाली तत्काल प्रभाव से बंद करना, निश्चित मासिक मानदेय निर्धारित करना, सभी सक्रिय लोकल यूथ को शासकीय परिचय पत्र प्रदान करना, दुर्घटना बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ देना तथा आवश्यक प्रशिक्षण एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना शामिल है इस दौरान तहसील अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने मंत्री जी को अवगत कराया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों में स्थानीय शिक्षित युवा लंबे समय से राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। फसल गिरदावरी, किसान आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, ROR-KYC सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी, मेहनत और ईमानदारी के साथ संपन्न कर रहे हैं। शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में लोकल यूथ की महत्वपूर्ण भूमिका है।


*मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगों से कराएंगे अवगत, चर्चा का भी दिया आश्वासन*

ज्ञापन प्राप्त करने के दौरान माननीय मंत्री  दिलीप जायसवाल ने लोकल यूथ सर्वेयरों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर लोकल यूथ की विभिन्न समस्याओं एवं 6 सूत्रीय मांगों से अवगत कराएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री जी से इस विषय पर चर्चा भी करेंगे, ताकि प्रदेश के लोकल यूथ के भविष्य, रोजगार एवं उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल हो सके मंत्री जी द्वारा दिए गए इस आश्वासन से उपस्थित लोकल यूथ सर्वेयरों में नई उम्मीद जगी है।

*एकजुटता के साथ उठाई अपने भविष्य की आवाज*
लोकल यूथ महासंघ मध्यप्रदेश का कहना है कि युवाओं की मांग केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने कार्यों के अनुरूप सम्मान, निश्चित आय, सामाजिक सुरक्षा एवं भविष्य की स्थिरता चाहते हैं। वर्षों से शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दे रहे इन शिक्षित युवाओं को स्थायी रोजगार का अवसर मिलना उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर कोतमा तहसील के लोकल यूथ सर्वेयर दीपक मार्को, हीरा सिंह, गणेश प्रसाद केवट, भवन सिंह, कोमल प्रसाद केवट, गजेंद्र सिंह, विजय पनिका, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, विजय केवट, शिव बालक केवट, लक्ष्मण सिंह, मनोज केवट, चंद्रिका पनिका, राकेश केवट, हरि मराबी, सुरमेंद्र सिंह, प्रहलाद जैसवाल एवं दिनेश पाव सहित अन्य लोकल यूथ सर्वेयर उपस्थित रहे सभी ने एकजुट होकर लोकल यूथ की 6 सूत्रीय मांगों को शासन तक पहुंचाने और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

अन्य ख़बरें

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

दीपावली पर आस्था और परंपरा से जगमगाते हैं शहडोल संभाग सहित अंचल के ऐतिहासिक लक्ष्मी मंदिर

Newsdesk

ग्राम पंचायत खैरी खैरलांजी में न्यू हिंदी क्रिकेट क्लब ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता समापन शामिल हुए पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment