April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

रद्दी चौकी स्थित अनिल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन पर जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, स्टॉक और क्रय-विक्रय में अंतर की जांच जारी

जबलपुर। रद्दी चौकी क्षेत्र में स्थित अनिल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन पर वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग द्वारा बड़ी जांच कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई गुरुवार से शुरू की गई थी, लेकिन देर रात तक पूरी गणना नहीं हो पाने के कारण शुक्रवार सुबह से दोबारा निरंतर जांच जारी रखी गई है।

सहायक आयुक्त जीएसटी, जबलपुर डिवीजन-वन राजेंद्र कुशराम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को डाटा एनालिसिस के दौरान अनिल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के क्रय-विक्रय में भारी अंतर सामने आया है। इसी संदेह के आधार पर मौके पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में स्टॉक में भी अंतर पाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है, इसलिए अभी यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता कि कितना स्टॉक या टैक्स अंतर सामने आएगा। पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि कितनी टैक्स चोरी हुई है और कितनी पेनल्टी व टैक्स की वसूली की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, अनिल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन में लोहा, सरिया और सीमेंट आदि का बड़े पैमाने पर क्रय-विक्रय किया जाता है। यहां छत्तीसगढ़ और उड़ीसा जैसे राज्यों से माल मंगाया जाता है, जिसे जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बेचा जाता है।

सहायक आयुक्त राजेंद्र कुशराम ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई संयुक्त आयुक्त राम मिलन साहू और डिप्टी कमिश्नर राघवेंद्र के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की टीम दस्तावेजों, स्टॉक और लेन-देन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

बालाघाट पुलिस की बड़ी सफलता अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार ,

Newsdesk

सीएम मोहन यादव ने अनूपपुर की घटना पर जताया दुख, पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा

Newsdesk

जीआरपी थाना जबलपुर में सेवा और सद्भाव का अनूठा आयोजन, यात्रियों को बैठाकर कराया गया भोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading