April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदिरा मार्केट में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर बड़ी कार्रवाई*
प्रतिबंधित पॉलीथिन विक्रय करते पाए जाने पर लगाया 5 हजार रूपये का स्पॉट फाइन

25 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन की गयी जब्त*

जबलपुर। शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज एक प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। संभाग क्रमांक 11 के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इन्दिरा मार्केट में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान ने शहर के जागरूक नागरिकों के बीच एक सकारात्मक संदेश भेजा है। प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित पक्ष पर 5 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया, मौके से 25 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई, जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सका।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि यह कार्रवाई केवल दंड नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम जनता के लिए एक संदेश है कि शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। “हमारा उद्देश्य शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना है। प्रतिबंधित पॉलीथिन न केवल नालियों को जाम करती है, बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। नागरिकों से अपील है कि वे कपड़े के थैलों का उपयोग करें।“ कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि उपस्थित रही।

अन्य ख़बरें

बालाघाट पुलिस की बड़ी सफलता अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार ,

Newsdesk

सीएम मोहन यादव ने अनूपपुर की घटना पर जताया दुख, पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा

Newsdesk

जीआरपी थाना जबलपुर में सेवा और सद्भाव का अनूठा आयोजन, यात्रियों को बैठाकर कराया गया भोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading