April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पाटन में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडों से हमला, दोनों ओर से केस दर्ज


जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छितुरहा में दीवार निर्माण को लेकर यादव समाज के दो पक्षों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाटन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत यादव (33 वर्ष) निवासी ग्राम छितुरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका घर विद्रावन यादव के घर के पास है। विद्रावन यादव ने उसकी जमीन में पहले से बनी बीम पर दीवार बना दी। जब रंजीत ने इसका विरोध किया तो विद्रावन यादव, राजेन्द्र यादव, अन्नू यादव और राजा यादव गाली-गलौज करने लगे।
गालियां देने से मना करने पर अन्नू यादव ने उसके साथ झूमाझपटी शुरू कर दी और राजेन्द्र यादव ने डंडे से हमला कर उसके सिर में चोट पहुंचा दी। बीच-बचाव करने आए उसके पिता कढ़ोरीलाल यादव के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। विद्रावन यादव ने लाठी से हमला कर कढ़ोरीलाल के सिर में चोट पहुंचाई। आरोप है कि चारों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
रंजीत यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष से राजेन्द्र यादव (50 वर्ष) निवासी ग्राम छितुरहा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर में सीढ़ी (जीना) के नीचे अपनी हद में दीवार बनाई थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी रंजीत यादव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रंजीत यादव ने डंडे से हमला कर उनके बेटे राजा यादव के हाथ में चोट पहुंचा दी।
बीच-बचाव करने पर रंजीत के पिता कढ़ोरीलाल यादव ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उनके सीने में चोट पहुंचाई और दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है भारतीय सेना: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

इमोशनल चाल चलकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मंगलसूत्र लेकर फरार

Newsdesk

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading