April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से IMA अध्यक्ष डॉ ऋचा शर्मा ने भेंट की



जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जबलपुर की अध्यक्ष डॉ ऋचा शर्मा ने गत दिवस सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस दौरान डॉ ऋचा शर्मा ने IMA जबलपुर की ओर से आगामी 21 व 22 फरवरी 2026 को जबलपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “EthicsCon” में उन्हें आमंत्रित किया।
यह कॉन्फ्रेंस जबलपुर के गौरव पद्मश्री स्वर्गीय डॉ एम. सी. डावर को समर्पित है, जिसमें देशभर से चिकित्सक हिस्सा लेंगे। भेंट के अवसर पर IMA जबलपुर के कोषाध्यक्ष डॉ मोहसिन अंसारी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त संचालक व अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
माननीय श्री नड्डा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि संसद सत्र की व्यस्तताओं के बीच यदि समय संभव हुआ तो वे अवश्य इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। उन्होंने IMA द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक पहल की सराहना भी की।

अन्य ख़बरें

पाटन में नाबालिग के मां बनने का मामला सामने आया, अस्पताल से सूचना मिलते ही जांच शुरू, डिलीवरी के दौरान खुलासा

Newsdesk

दमोह में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत, 5 घायल

Newsdesk

पाटन में किसान पर जानलेवा हमला, महिला सहित 7 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading