—————————
उमरिया- एस.ई.सी.एल. जोहिला क्षेत्र के प्रबन्धन की तानाशाही, मजदूरों के साथ हो रहे शोषण,अन्याय, अत्याचार व जोहिला क्षेत्र के अस्तित्व को बचाने को लेकर पांचों श्रम संघ H.M.S. B.M.S. INTUC. AITUC. CITU. द्वारा 72 सूत्रीय मांग-पत्र के साथ श्रीमान महाप्रबंधक जोहिला क्षेत्र को आंदोलन/ हड़ताल की सूचना दी गई थी जोहिला क्षेत्र के प्रबन्धन की अड़ियल रवैए के कारण यूनियन प्रतिनिधियों व प्रबंधन में कोई समझौता नहीं होने के कारण दिनांक 27 जनवरी 2026 से पांचों श्रम संघ ने हड़ताल/ आंदोलन में जाने का निर्णय लिया है और दिनांक 27 जनवरी 2026 से महाप्रबंधक जोहिला क्षेत्र के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन व क्रमिक भूख हड़ताल से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी और दिनांक 1 फरवरी 2026 से कभी भी काम बंद हड़ताल व पूरे क्षेत्र में कोल परिवहन को बंद किया जाएगा।
पांचों श्रम संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जोहिला क्षेत्र के सभी खदानों के कर्मचारियों/ मजदूरों से अपील की है उक्त आंदोलन/ हड़ताल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें ताकि जोहिला क्षेत्र के अस्तित्व को बचाने और जोहिला क्षेत्र के प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों/ मजदूरों के साथ किये जा रहे अन्याय,अत्याचार व शोषण के विरूद्ध अपनी आवाज़ को बुलंद करने में अपनी महती भूमिका अदा कर सकें।


