*
*हजारों छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*
*क्विज प्रतियोगिता में सही जबाव देने वाले स्कूल-कॉलेज के 5 बच्चों को किया जा रहा है पुरस्कृत*
*स्वच्छ आबोहवा के लिए नगर निगम की अनूठी पहलः स्कूलों और कॉलेजों में गूंजा ’शुद्ध वायु’ का संकल्प*
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावी पीढ़ी को सजग बनाने के लिए नगर निगम द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में हजारों छात्र-छात्राओं को पर्यावरण प्रहरी के रूप में तैयार किया जा रहा है।
*हजारों छात्रों ने ली शुद्ध हवा की शपथ*
अभियान के दौरान अब तक हजारों विद्यार्थियों ने भागीदारी की है। निगम के अधिकारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने छात्रों को वायु प्रदूषण के कारणों और उसे कम करने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह समझाना है कि छोटे-छोटे प्रयासों, जैसे – पौधारोपण, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग और कचरा न जलाने से – कैसे बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।
*इन स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग*
सेंट नॉर्बर्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, भवरताल, नातन धर्म पब्लिक स्कूल, हथीताल, निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल, घमापुर, केंद्रीय विद्यालय, जी.सी.एफ. क्रमांक-1, केंद्रीय विद्यालय, जी.सी.एफ. क्रमांक-2, गुरु गोविंद सिंह खालसा स्कूल, ग्वारीघाट, पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय 1 एस.टी.सी., सदर, वेस्ट सेंट्रल रेलवे स्कूल, पी.एफ. नंबर-6, पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, सी.ओ.डी., पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय, सी.एम.एम. रिज रोड, एम.जी.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल, हाथीताल, महर्षि विद्या मंदिर, हाथीताल, सेंट एलॉयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर, ए.पी.एन. स्कूल, सदर, सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर, सेंट एलॉयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पोलिपाथर, बालक मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर, सेंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे), पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, खमरिया, सेंट गैब्रियल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, रांझी, सरस्वती शिशु मंदिर, बड़ा पत्थर, रांझी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे), संदीपनी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करोंदीग्राम, रांझी, आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 2, जेएके आरआरसी, महावीर चिल्ड्रन एकेडमी, सराफ़ा, त्रिभुवन दास मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल, मिलोनीगंज, विज़डम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, गढ़ा फाटक, रानी दुर्गावती स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल, एवं ज्ञान गंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, मानकुवर महिला कॉलेज, नवयुग कॉलेज, महाकौशल कॉलेज, महाराष्ट्र कॉलेज, तेग बहादुर खालसा कॉलेज, ए.पी.एन. कॉलेज, नचिकेता कॉलेज, हितकारिणी कॉलेज आदि के हजारों विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
*क्विज प्रतियोगिताः ज्ञान के साथ सम्मान भी*
जागरूकता को रोचक बनाने के लिए निगम द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार उपायों पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल और कॉलेज से 5 सबसे मेधावी बच्चों का चयन किया गया है जिन्होंने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े तकनीकी और सामान्य सवालों के सटीक जवाब दिए। इन विजेता छात्रों को नगर निगम द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है, ताकि अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरित हों।
*प्राचार्यों का भी बढ़ा मान*
नगर निगम ने इस अभियान की सफलता में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को भी रेखांकित किया है। निगम प्रशासन की ओर से उन सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय सहयोग दिया और अपने संस्थान में पर्यावरण अनुकूल वातावरण तैयार करने की पहल की। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि युवा शक्ति ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। यदि बच्चे वायु गुणवत्ता के प्रति जागरूक होंगे, तो वे अपने परिवार और समाज को भी प्रेरित कर सकेंगे।


