दो दिवसीय विराट आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय सज्जन सिंह वर्मा जी, माननीय राज्यपाल सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी माननीय डॉ. संजय कामले जी, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक अभिनाश भार्गव जी एवं प्रकोष्ठों के मध्यप्रदेश प्रभारी माननीय महेन्द्र सिंह चौहान जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर शहीद स्मरण सभा का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से किया गया।
आमंत्रित अतिथियों ने सत्कार के पश्चात अपने उद्बोधन में अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
आयोजन में दो प्रस्ताव को श्री अशोक सिन्दु जी श्री बीके चोन्गले जी को ने बचन कर पारित किए गए एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।
जबलपुर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज एवं कांग्रेस नेता मनोज नामदेव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
आयोजन में जबलपुर से सेनानियों के वंशजगण राजेन्द्र ‘रज्जू’ सराफ, सुश्री प्रीति चौधरी, नारायण शर्मा, अलकेश गुप्ता, ओम शर्मा, अशोक यादव, केशन चौरसिया, श्याम सोलंकी ओमप्रकाश जयसवाल, सहित बड़ी संख्या में जबलपुर से प्रतिनिधि सम्मिलित हुए, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जोशी जी ने किया ।
- Home
- प्रादेशिक
- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिवाजी नगर स्थित इंदिरा भवन प्रदेश मुख्यालय के सभा कक्ष में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कांग्रेस प्रकोष्ठ के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय नारायण सितलानी जी के संयोजन में मध्यप्रदेश भर से सेनानियों के वंशज एवं उत्तराधिकारियों ने आयोजन में भाग लिया।


