April 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाविद्यालय कुरई में मद्य निषेध संकल्प दिवस का हुआ आयोजन



सिवनी – शासकीय महाविद्यालय कुरई में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पंकज गहरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में बढ़ती मद्यपान तथा मादक पदार्थों के सेवन की प्रवृत्ति पर रोक लगाना, इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मादक द्रव्यों एवं मदिरापान त्यागने का संकल्प दिलाया गया तथा उनसे संकल्प पत्र भी भरवाए गए।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विजेंद्र एड़पाचे, श्री मनीष श्री नाग, श्री प्रभु उईके, श्री विशाल डहरवाल, श्री गोपाल शनिचरे, डॉ. तीजेश्वरी पारधी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पंकज गहरवार की उपस्थिति रही

अन्य ख़बरें

भगवान से जुड़े बिना विद्या नहीं बनती ब्रम्हविद्या

Newsdesk

कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ,पेयजल, निर्माण कार्य एवं रोजगार गतिविधियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading