26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम द्वारा
संकल्प से समाधान’ शिविर में हितग्राहियों की उमड़ी भीड़
भानतलैया संभाग के शीतला माई वार्ड में पात्र नागरिकों को मिला सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ


जबलपुर। म.प्र. शासन द्वारा लगातार जरूरतमंदों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएॅं संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में शासन ने प्रदेशभर में संकल्प से समाधान अभियान का भी शुभारंभ किया है, जिसके अंतर्गत नगर निगम जबलपुर द्वारा संभागवार एवं वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लगातार हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ’संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत वार्ड स्तरीय शिविरों का सिलसिला जारी है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आज इसी क्रम में संभाग क्रमांक 08 के अंतर्गत शीतला माई वार्ड में स्थित तांत्रिक स्कूल (छोटी मॉडल) में एक विशाल शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वार्ड के नागरिकों को नगर निगम और शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना और उनकी लंबित समस्याओं का मौके पर निराकरण करना रहा।

मौके पर ही समस्याओं का समाधान

शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक पहुँचे, जहाँ नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित विभागों के अमले ने लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर की सबसे खास बात यह रही कि कई हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ संबंधी स्वीकृति पत्र मौके पर ही प्रदान किए गए। शिविर में सेवाओं और योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और उनका परीक्षण किया गया। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के नए प्रकरण तैयार किए गए, नल कनेक्शन, सीवर लाइन और साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह पंजीयन संबंधी सुधार एवं नए आवेदन, पीएम स्वनिधि योजना और संबल योजना के तहत पंजीयन, संपत्ति कर और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित विसंगतियों का निराकरण।
निगमायुक्त ने अपील की है कि नागरिक अपने वार्ड में आयोजित होने वाले इन शिविरों में पहुँचकर शासन की 60 से अधिक प्रमुख योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविरों में छाया, पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को कोई असुविधा न हो।
शीतला माई वार्ड में आयोजित इस शिविर ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि प्रशासन सक्रियता दिखाए, तो नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ती। तांत्रिक स्कूल में लगे इस कैंप से सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है, जो लंबे समय से छोटी-मोटी तकनीकी समस्याओं के कारण योजनाओं के लाभ से दूर थे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading