April 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

6वीं वाहिनी, जबलपुर में “गार्डन ऑफ़ रेज़िलिएंस” का भव्य लोकार्पण


जबलपुर। 6वीं वाहिनी, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर परिसर में “गार्डन ऑफ़ रेज़िलिएंस” (संवेदनशीलता का उद्यान) का भव्य लोकार्पण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
यह उद्यान देश एवं विदेश से संकलित कैक्टस पौधों की 80 से अधिक प्रजातियों से विकसित किया गया है, जो अपने आप में अनूठा है। यह मध्यप्रदेश का पहला ऐसा कैक्टस उद्यान है, जिसका निर्माण किसी पुलिस इकाई द्वारा किया गया है।
इस नवाचारपूर्ण उद्यान की परिकल्पना एवं निर्माण 6वीं वाहिनी के सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.) की दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसका उद्देश्य जवानों को प्रेरित करना, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना तथा कार्यस्थल को प्रेरणादायी बनाना है।
विशेष बात यह है कि इस उद्यान का निर्माण बिना किसी शासकीय निधि एवं बाहरी संस्था की सहायता के किया गया है। इसका विकास पूरी तरह से वाहिनी के जवानों तथा पुलिस प्रशिक्षण शाला के प्रशिक्षणार्थियों के शारीरिक श्रम से संभव हुआ है।
लगभग 18,000 वर्ग फीट क्षेत्र में विकसित यह उद्यान अनुशासन, टीमवर्क एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह जवानों की सहनशीलता, कठिन परिस्थितियों में अनुकूलन क्षमता तथा संघर्ष के बीच भी जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक होने के साथ-साथ यह उद्यान अधिकारियों एवं जवानों के लिए चिंतन, मानसिक ऊर्जा और पर्यावरण जागरूकता का केंद्र भी बनेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में उप सेनानी लामूसिंह श्याम, सहायक सेनानी विजय अंभोरे, श्रीमती मेहंती मरावी, श्रीमती रीना पांडेय शर्मा, निरीक्षक हितेश फुलझेले सहित विक्रम सिंह, विजय मेहरा, सुशील बागरी, स्वरूप सिंह उईके, रवि डेविड, उमेश बघेल, सूबेदार मेजर बिलार सिंह जामरा, उप निरीक्षक श्री शोभित वर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

भगवान से जुड़े बिना विद्या नहीं बनती ब्रम्हविद्या

Newsdesk

कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ,पेयजल, निर्माण कार्य एवं रोजगार गतिविधियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading