आल इण्डिया देवधर क्रिकेट ट्राफी का षानदार आगाज
षुरूआती मैच मे एमसीए सिवनी ने आरसीसी बालाघाट पर दर्ज की जीत
वारासिवनी – महाकौषल क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाला आल इण्डिया देवधर ट्राफी का आज षानदार आगाज हुआ । इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरीता मनोज दांदरे उपस्थित रही जबकी प्रमुख अतिथि के तौर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल आईएएस, जनपद पंचायत अधक्ष श्रीमती माया उईके, नगरपालिका उपाघ्यक्ष श्रीमती प्रीति संतोष षिव, एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा किषोर अमूले सहित सहित समस्त पार्षदगण, महिला मण्डल के सदस्य, पूर्व खिलाड़ी राजेश परयानी, दीपक आड़े, महेंद्र मिश्रा, रविंद्र ताथौड़, संदीप रुसिया, राजेन्द्र अरोरा, पंकज वर्मा, राजेन्द्र खण्डेलवाल, हरीष जैरथ, जसवंत पटले, सुनील जैन, रत्नेश मिश्रा, मिलिन्द नगपुरे, अमित येरपुडे, संजय गुप्ता उपस्थित रहे ।
जानकारी अनुसार इस वर्ष अंतर्राज्यीय देवधर क्रिकेट प्रतियोगिता को एक फेस्टीवल के रूप मे आयोजित किया जा रहा है । फेस्टीवल का षुभारंभ अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडी भावना से खेलते हुए अच्छे खेल के लिए षुभकामनाऐं दी । जिसके बाद टॉस सम्पन्न कराया जिसके बाद पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान कराया गया । एमसीए सफारी सिवनी एवं आरसीसी बालाघाट के बीच खेले गये टूर्नामेंट के प्रारंभिक मैच मे एमसीए सफारी सिवनी ने आरसीसी बालाघाट को आखरी ओवर चले इस रोमांचक मैच में 4 विकेट से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया ।
गौरतलब है कि देवधर आल इण्डिया क्रिकेट टूर्नामेंट के 32 वें वर्ष देष के कोने कोने से प्रसिध्द व चुनिंदा 16 क्रिकेट टीमे हिस्सा ले रही है जिसमें आईपीएल एवं रणजी के अनेक ऐसे खिलाडी जो वर्तमान मे खेल रहे है या सिलक्ट हो चुके या पूर्व में खेल चुके खिलाडी हिस्सा ले रहे है । इस वर्ष पुरूस्कार की राषी बढा कर 1,81,001 रूप्ये विजेता को एवं उपविजेता को 1,21,111 रूपये नगदी सहित चमचमाती हुए ट्राफी प्रदान की जायेगी ।
बालाघाट ने सिवनी को दिया 164 रनों का लक्ष्य – सिवनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसले लेने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी बालाघाट की ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। बालाघाट के बल्लेबाजों मे कृष सोनकुसरे ने सर्वाधिक 19 गेंदों मे 4 चैकों की मदद से 30 रन बनाये जबकी सलामी बल्लेबाज दिनेश वासनिक ने 22 रन, प्रथमेश कुंभारे ने 21 रन और अंकुर काले ने 16 रनों का योगदान दिया। पारी के अंत में इरफान कुरैशी ने मात्र 4 गेंदों में 11 रन बनाकर टीम को 160 के पार पहुँचाया।
वही सिवनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 – 4 ओवर में सार्थक जैन, अली खान और विनय लखेरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।
अक्षय मिश्रा के 74 रनों की ताबडतोड परी की बदौलत जीता सिवनी – जीत के लिए 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवनी की शुरुआत कुछ अच्छी नही रही । सिवनी के टीम के मात्र 107 रनों पर अपने 6 मुख्य विकेट खोने के बाद मैच बालाघाट की मुट्ठी में लग रहा था। ऐसे समय में अक्षय मिश्रा ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर चैकों-छक्कों की बरसात कर दी। अक्षय ने मात्र 52 गेंदों में 8 चैकों और 2 छक्कों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 19.4 ओवरों में जीत दिला दी। जबकी सार्थक जैन ने भी 12 गेंदों में 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अक्षय मिश्रा तीसरे विकेट के रूप 48 रन के योग पर क्रीज पर आए थे और अंत तक आउट नही हुए । इस प्रकार पहले मैच में सिवनी ने बालाघाट को 4 विकेट से पराजित किया । अक्षय मिश्रा वर्तमान में 12 क्लास की पढ़ाई कर रहे हैं व इंदौर की एकेडमी में क्रिकेट खेलते हैं । वही आरसीसी बालाघाट की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिनेश वासनिक और प्रथमेश कुंभारे ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।
अक्षय मिश्रा बने मैन आफ द मैच – सिवनी के बैटर अक्षय मिश्रा को शानदार पारी के लिए मेन ऑफ द मैच घोषित किया जिन्हें 1000 रु की राशि जो पार्षद पवन सिंह धुर्वे की ओर से देवधर क्लब के संरक्षक व पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया ।


