27.7 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हमारा लक्ष्य पार्टनर्स को हमेशा मजबूत बनाना – आकाश सिंह तिवारी

जेके सीमेंट की शीतकालीन योजना का ठेकेदारों को मिला आकर्षक पुरस्कार
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में जेके सीमेंट ने अपनी लोकप्रिय शीतकालीन स्कीम के तहत ठेकेदारों को रविवार को पुरस्कार वितरित किए। सितंबर से दिसंबर 2025 तक चली इस स्कीम का समापन समारोह आयोजित कर स्थानीय ठेकेदारों की मेहनत का फल प्राप्त हुआ। यह स्कीम ठेकेदारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई गई थी, जिसमें निर्धारित समयसीमा के भीतर जेके सीमेंट के उत्पादों का अधिकतम उपयोग करने वाले ठेकेदारों को नकद पुरस्कार, उपहार और सम्मान प्रदान किए गए।
जेके सीमेंट के रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव आकाश सिंह तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा “यह स्कीम ठेकेदार भाइयों की मेहनत और कंपनी के प्रति निष्ठा को सम्मानित करने के लिए शुरू की गई थी। जितना अधिक सीमेंट उन्होंने अपनी साइट्स पर उपयोग किया, उतना ही बड़ा इनाम उन्हें मिला। हमारा लक्ष्य हमेशा पार्टनर्स को मजबूत बनाना रहा है। शीतकालीन मौसम में निर्माण कार्यों की चुनौतियों के बावजूद ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जो कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जेके सीमेंट के रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव मैनेजर आकाश सिंह तिवारी और एरिया सेल्स मैनेजर बृजेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उद्घाटन सत्र में सभी ठेकेदारों, डीलरों और कंपनी प्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। आकाश सिंह तिवारी ने जेके सीमेंट की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया, “जेके सीमेंट 1975 से भारत के सीमेंट उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रही है। आज कंपनी की उत्पादन क्षमता 31.33 मिलियन टन से अधिक हो चुकी है, जो हमें देश की शीर्ष कंपनियों में स्थापित करती है। कंपनी के प्रमुख उत्पादों का विस्तार हुआ हैं। जेके सुपर मजबूत और किफायती निर्माण के लिए आदर्श। जेके सुपर स्ट्रांग उच्च शक्ति वाली परियोजनाओं के लिए। जेके सुपर प्रोटेक्ट विशेष सुरक्षा वाली तकनीक से युक्त बताया। इसके अतिरिक्त, जेके प्रोफिक्स वॉटरप्रूफ कंपाउंड की विशेषताओं पर जोर देते हुए बताया कि जो नमी और रिसाव से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है, जो मानसूनी और शीतकालीन परिस्थितियों में यह उत्पाद निर्माण उद्योग में क्रांति ला रहा हैं।
ठेकेदारों को सम्मान सहित मेहनत का पुरस्कार 
समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा, जिसमें जिले के तीन शीर्ष ठेकेदारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिसमे प्रथम पुरस्कार ठाकुर दिन लल्लू राठौड़, जिन्होंने अधिकतम सीमेंट उपयोग के साथ उत्कृष्ट परिणाम दिए। द्वितीय पुरस्कार मोहम्मद रिहान जिनकी साइट्स पर जेके उत्पादों का प्रभावी उपयोग सराहनीय रहा,एवं तृतीय पुरस्कार प्यारेलाल जयसवाल जिन्होंने निरंतरता बनाए रखी। इनके अलावा स्कीम के अन्य लाभार्थियों को आकर्षक उपहार जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, वाउचर और ब्रांडेड सामग्री वितरित की गई। यह वितरण न केवल प्रोत्साहन का माध्यम बना, बल्कि ठेकेदारों के बीच उत्साह का संचार भी किया।
कार्यक्रम में जेके सीमेंट के बिजनेस ऑर्गेनाइजर अनीश मंसूरी,  डीलरों में एकता एंटरप्राइजेज, श्रीराम ट्रेडर्स, हिंदुस्तान ट्रेडर्स, माय होम ट्रेडर्स, मोहम्मद जावेद खान और संतु अग्रवाल शामिल रहें। अनूपपुर जिले के अन्य डीलरों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और सफल बनाया। कंपनी की ओर से विपणन अधिकारी राघवेंद्र साहू तथा तकनीकी अधिकारी सोनू साहू, अभिषेक तिवारी और रोहित सोनी शामिल हुए, इस दौरान ठेकेदारों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। आयोजन जेके सीमेंट की स्थानीय स्तर पर मजबूत नेटवर्क और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। आने वाले समय में अच्छे निर्माण क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading