27.7 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

नेशनल हाईवे 45 पर भीषण हादसा: ओवरब्रिज से गिरा हाईवा, बाइक सवार समेत दो की मौत, कार सवार पांच घायल

जबलपुर। जबलपुर–भोपाल नेशनल हाईवे 45 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे से गुजर रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे उतरते हुए सर्विस रोड पर चल रही कार पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक भी हाईवा की चपेट में आ गई। हादसे में हाईवा चालक और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवा को हटवाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाईवा चालक अंकित मलिक पिता मेहर सिंह मलिक (31), निवासी रोहतक, हरियाणा और बाइक चालक बलराम अवस्थी पिता फकीरचंद अवस्थी (64), निवासी नटवारा, जबलपुर के रूप में हुई है।

शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि कार में सवार भोपाल निवासी शुक्ला परिवार शादी समारोह में शामिल होने रीवा जा रहा था। कार में एक महिला सहित कुल पांच लोग सवार थे। हादसे से करीब एक घंटे पहले परिवार ने हाईवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया था।

टीआई धुर्वे के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह हाईवा चालक की लापरवाही सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading