27.7 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम की जनसुनवाई में प्राप्त 23 और संभागों में प्राप्त 15 आवेदनों पर की गई त्वरित कार्यवाही



जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय में आज दिनांक 03 फरवरी 2026 मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए वहीं 16 संभागों में 15 पत्र प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण कराया गया और नागरिकों को राहत प्रदान की गयी। जनसुनवाई में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश एवं योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा ने प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गयी और मौके पर ही सबका निराकरण कराया गया। इसी प्रकार संभागीय कार्यालय से भी प्राप्त जानकारी के आधार पर संभाग क्रमांक 1 से 16 तक की जनसुनवाई में 15 प्रकरण प्राप्त हुए। सभी प्रपत्रों पर तत्काल कार्यवाही की जाकर नागरिकों को राहत प्रदान की गयी।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय में प्राप्त कुल 23 शिकायतों में सर्वाधिक 6 अतिक्रमण विभाग, 5 भवन शाखा, 1 स्वास्थ विभाग, 2 कॉलोनी सेल, 2 जल विभाग, 1 बाजार, 1 पेंशन शाखा, 1 पी.एम.ए.व्हाय., 1 लेखा शाखा, 1 संभाग क्रमांक 8, 1 संभाग क्रमांक 12, 1 संभाग क्रमांक 15 से संबंधित थीं। जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश एवं योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा ने समस्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय प्रमुखों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, सुनील दुबे, महेश शर्मा, सतीश मिश्रा, रंजू, प्रदीप व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading