27.7 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शब्बे रात पर्व पर एसपी ने देखीं पुलिस व्यवस्थाएं मुस्लिम क्षेत्रों में रातभर रहे चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम



जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शब्बे रात पर्व के अवसर पर शहर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का गहन जायजा लिया। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उनके निर्देशानुसार शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं रात्रि के समय विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संवाद किया और मौके की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान श्री उपाध्याय ने पुलिस बल को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करें, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें तथा आम नागरिकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल निगरानी नहीं बल्कि जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, मोबाइल पेट्रोलिंग और क्विक रिस्पांस टीमों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान पुलिस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यही समय समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखने की सबसे बड़ी परीक्षा का होता है। उन्होंने जवानों को सतर्क, संयमित और संवेदनशील रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए, ताकि शब्बे रात पर्व पूरे जिले में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सके।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading