27.7 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य ऋण संगोष्ठी में जेएसके बैंक हुआ सम्मानितकलेक्टर व बैंक प्रशासक मृणाल मीना ने की प्रशंसा



राष्ट्रीय ग्रामीण और विकास बैंक भोपाल द्वारा ऋण परिदृश्य के समग्र विकास एवं आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राज्य में उपलब्ध ऋण संभावनाओं को लेकर 30 जनवरी को विश्वास कैलाश सारंग सहकारिता मंत्री म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य में राज्य ऋण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

वर्ष 2024-25 में नाबार्ड द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट का सांविधिक अंकेक्षण किया गया था। जिसमें जेएसके बैंक बालाघाट द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड के सभी मापदण्डों को पूरा किये जाने के चलते अ वर्ग प्रदान किया गया है। जिसके चलते कुशाभाउ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक अंकेक्षण में शीर्ष प्रदर्शन हेतु विश्वास कैलाश सारंग सहकारिता मंत्री म.प्र. शासन द्वारा मंचीय कार्यक्रम में अभिनव सिंह बघेल सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर मनोज गुप्ता प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल, नाबार्ड, अपेक्स बैंक भोपाल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर व बैंक प्रशासक ने की प्रशंसा

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट को राष्ट्रीय ग्रामीण और विकास बैंक भोपाल द्वारा राज्य ऋण संगोष्ठी में वैधानिक अंकेक्षण में शीर्ष प्रदर्शन में स्मृति चिन्ह भेट किया गया हैं। जिसकी प्रशंसा मृणाल मीना कलेक्टर व बैंक प्रशासक द्वारा की गई। उन्होने कहा कि जेएसके बैंक बालाघाट के अधिकारी व कर्मचारी इसी निष्ठा के साथ कार्य करे।

कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में हो रहा उत्कृष्ट कार्यः सीईओ बघेल

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट सीईओ अभिनव सिंह बघेल ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में जेएसके बैंक बालाघाट निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। जिसके फलस्वरूप वर्ष 2024-25 में नाबार्ड द्वारा किये गये सांविधिक अंकेक्षण में बैंक द्वारा सभी मापदण्ड पूर्ण किया गया है। श्री बघेल ने बताया कि मुख्यालय, बैंक शाखा और समितियों के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक सहयोग से बैंक को यह सम्मान मिला है।

बैंक को सम्मानित किये जाने पर पी. जोशी प्रबंधक लेखा, राजेश नगपुरे, सतीश कोरी, श्रीमती सीमा दुबे, एम.एल. यादव, धनेन्द्र कटरे, सारंग बिसेन, श्वेता दहले, नेहा मंडलोई, देवेन्द्र बोपचे, रौनक चैकसे, अमरेश सिंह परिहार, नीरज बिसेन, आशीष खोब्रागढ़े, शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा, प्रकाश साहू, श्रीमती लता गौतम, ऋषि बिसेन, सुनील राहंगडाले, ऋषि हरिनखेड़े, मोरेश्वर फुण्डे, ज्ञानचंद नेवारे, जयकुमार नंदनवार, आई.आर. भगत, मुकेश ठाकरे, अशोक भवरे, रत्नघोष भूरे, दीपक देशमुख, राजेश दुबे, अनिरूद्ध वागदे, दीनदयाल ठाकरे, दिलीप रामटेके, श्रीमती भूमेश्वरी नागेश्वर,संजय गोले, रूपचंद लिल्हारे, देवीचंद राहंगडाले, श्रीमती सीमा खैरवार,गौरीशंकर मरठे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading