27.7 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सात साल बाद अभिनय की दुनिया में रिया चक्रवर्ती की वापसी, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी



मुंबई, 4 फरवरी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जल्द ही वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर किया।

इस वीडियो में रिया काफी भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि सेट पर जाने के लिए उन्हें 7 साल हो गए हैं, लेकिन उनके अंदर का जुनून आज भी वैसा ही है। रिया ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “सेट पर गए हुए मुझे 7 साल हो गए हैं, लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं, जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। मेरे अंदर का एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुककर इंतजार करता रहा और अब मैं फिर से यहां हूं—अपनी जिंदगी के चैप्टर 2 में।”

रिया ने आगे कहा, “सच ही कहा गया है कि जिंदगी वही होती है जो तब घटती है जब हम कुछ और योजनाएं बना रहे होते हैं।”

रिया के फैंस उनकी इस वापसी से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रिया ने कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में अभिनेत्री ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो ‘टीन दीवा’ से की थी, जिसके बाद वह एक लोकप्रिय वीजे बनीं। उन्होंने 2012 में तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से एक्टिंग की शुरुआत की और 2013 में ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अब वे नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से 7 साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं।

यह सीरीज सत्ता, खून के रिश्तों और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती एक हाई-वोल्टेज कॉर्पोरेट ड्रामा है। ऐसा पहली बार अनिल कपूर और विजय वर्मा स्क्रीन में साथ में नजर आएंगे।

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज में रिया के अलावा, अनिल, विजय, आकाश खुराना, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अनंत नाग, कंवलजीत सिंह, ध्रुव सहगल, नंदिश संधू, टीना देसाई, और रायमा सेन समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

‘खेलो इंडिया, खूब खेलो इंडिया’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सपने को खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साझा किया

Newsdesk

फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं सिमरन, लेकिन एक शो ने बदली किस्मत

Newsdesk

गुरमीत चौधरी ने बेटी लियाना को बताया अपनी ‘किस्मत’, बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो की शेयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading