27.7 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

चलती ट्रेन में ऑनबोर्ड कैटरिंग स्टाफ से मारपीट, CTI निलंबित

जबलपुर। चलती ट्रेन में रेलवे अधिकारी द्वारा ऑनबोर्ड कैटरिंग स्टाफ के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना नरसिंहपुर से जबलपुर के बीच बांद्रा–पटना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22971) में ऑनबोर्ड चेकिंग के दौरान हुई। आरोप है कि CTI (कमर्शियल टिकट इंस्पेक्टर) और TT ने TSV कैटरिंग मैनेजर के साथ मारपीट की, जिससे कैटरिंग मैनेजर के होंठ फट गए और खून निकलने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत मुफ्त कैटरिंग सेवा की मांग को लेकर हुई। आरोप है कि CTI ने फ्री में खाना न देने पर पहले अभद्र व्यवहार किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य ऑनबोर्ड स्टाफ के साथ भी धक्का-मुक्की और धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। यात्रियों के मुताबिक घटना के समय ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आया है। वीडियो में रेलवे कर्मियों द्वारा कैटरिंग स्टाफ के साथ मारपीट और धमकी देते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो में वेंडर अंशु सिंह ने आरोप लगाया कि CTI एक हजार रुपए और मुफ्त खाना मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे होंठ फट गया और खून निकलने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका मोबाइल छीन लिया गया और उन्हें ट्रेन से कहीं जाने नहीं दिया गया।

वहीं दूसरी ओर CTI भगवान सिंह ठाकुर का कहना है कि डॉक्यूमेंट मांगने पर वेंडर ने उनकी कॉलर पकड़ ली और धमकी दी। CTI का यह भी आरोप है कि वेंडर के मालिक ने फोन पर गाली-गलौज की।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। जबलपुर मंडल के सीनियर डीसीएम डॉ. मधुर वर्मा ने संबंधित CTI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading