27.7 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डीएफओ विपिन पटेल का इस्तीफा
जबलपुर से भोपाल तक वन विभाग में मची हलचल



जबलपुर। जबलपुर निवासी एवं मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी के इस्तीफे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब वन विभाग से एक और बड़ा नाम सामने आ गया है। जबलपुर वन विभाग में पदस्थ जिला वन मंडल अधिकारी (योजना) विपिन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे विभाग में जबलपुर से लेकर भोपाल तक हलचल मच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय वन सेवा (IFS) के 2013 बैच के अधिकारी विपिन पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए विभाग के प्रमुख पीसीसीएफ को अपना त्यागपत्र सौंपा है। उन्होंने 4 फरवरी 2026 से सेवा छोड़ने की इच्छा जताई है। फिलहाल वे जबलपुर में प्लानिंग डिवीजन में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) के पद पर पदस्थ थे।
विपिन पटेल का वन विभाग में लंबा और विविध प्रशासनिक अनुभव रहा है। वे इससे पहले रीवा, सतना, दमोह और अनूपपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें एक सक्रिय व कार्यशील अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है।
उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सामान्यतः वरिष्ठ अधिकारी अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण ही बताते हैं, लेकिन लगातार उच्च पदों पर पदस्थ अधिकारियों का सेवा से त्यागपत्र देना, सिस्टम को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
जिन पदों को हासिल करने के लिए युवा अधिकारी वर्षों तक मेहनत करते हैं, उन्हें इतनी आसानी से छोड़ दिया जाना ब्यूरोक्रेसी के लिए असामान्य संकेत माना जा रहा है। अभिषेक तिवारी के बाद विपिन पटेल का इस्तीफा, प्रशासनिक गलियारों में नई सनसनी बनकर सामने आया है।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading