27.7 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पाटन में शादी समारोह में डांस विवाद पर युवक की हत्या



जबलपुर। शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं जब पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मादा में एक विवाह समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का शव देर रात सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला। इलाज के दौरान युवक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान गौर हिनौती निवासी 40 वर्षीय सुनील अहिरवार के रूप में हुई है। सुनील बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ ग्राम मादा में अहिरवार समाज के एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसे उस समय मौजूद लोगों ने शांत करा दिया था।
इसके बाद बारात आगे बढ़ गई, लेकिन इसी दौरान सुनील अचानक गायब हो गया। देर रात करीब दो बजे उसके साथियों ने जब तलाश की तो वह सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसे तत्काल पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस और एसडीओपी लोकेश डाबर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है और आशंका है कि आरोपी गांव के ही युवक हो सकते हैं।
थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading