April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता की पाठशाला“*
शासकीय नवीन बुनियादी स्कूल के बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ



जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप शहर को अव्वल बनाने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम जबलपुर द्वारा शहर के हर वर्ग के नागरिकों को जनजागरूकता करने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चला रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शैक्षणिक संस्थानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि “स्वच्छता अपनाएं, बीमारी भगाएं“ के मंत्र को नई पीढ़ी के जीवन का हिस्सा बनाया जा सके। इसी क्रम में आज संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत ’शासकीय नवीन बुनियादी माध्यमिक स्कूल’ में “स्वच्छता की पाठशाला“ का विशेष आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को कचरा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे कचरे को पाँच अलग-अलग श्रेणियों में पृथक कर निगम की गाड़ी में देना चाहिए, साथ ही, सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग और डस्टबिन के अनिवार्य उपयोग की समझाइश दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शहर को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ ली।

अन्य ख़बरें

बंगाल एसआईआर: न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

Newsdesk

गोहलपुर में शराब दुकान को लेकर विरोध, प्रशासन बोला, नियमों के तहत हो रहा संचालन

Newsdesk

वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोरी का राज, चालान कटवाने की जल्दबाजी ने पहुंचाया हवालात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading