27.1 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

किंग क्रिकेट क्लब का सफल आयोजन, ग्रामीण क्रिकेट को मिला नया मंच



छपारा – भीमगढ़ कॉलोनी स्थित भगतसिंह खेल मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किंग क्रिकेट क्लब भीमगढ़ कॉलोनी द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लेकर क्षेत्र में खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में जौहार इलेवन पिंडरई और दबंग बिलक्टा आमने-सामने रही। रोमांचक मुकाबले में जौहार इलेवन पिंडरई ने जीत दर्ज कर ₹51,000 नगद एवं ट्रॉफी के साथ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं दबंग बिलक्टा को ₹21,000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में विमलेश मरकाम को मैन ऑफ द मैच तथा रोहित को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
समापन अवसर पर सरपंच दोलत राम उइके, उपसरपंच राकेश ठाकरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे, जिससे भगतसिंह खेल मैदान खेल उत्सव में तब्दील नजर आया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading