27.1 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डाइट डिंडौरी डी.एल.एड.द्वितीय वर्ष प्रशिक्षणार्थियों का विद्यालय भ्रमण


(सीखने नई दिशा में एक कदम एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सारंगगढ़)

डिंडोरी सी टाइम्स।  जनपद शिक्षा केन्द्र अमरपुर क्षेत्रांतर्गत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सारंगगढ़ में डाइट डिंडौरी के द्वितीय वर्ष डी. एल. एड. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को लेकर डाइट डिंडौरी के प्रभारी अशोक बर्मन एवं स्वीटी बोस स्थानीय एकीकृत माध्यमिक शाला सारंगढ़ का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विद्यालय की वास्तविक शैक्षिक व्यवस्था, कक्षा संचालन, शिक्षण विधियों तथा विद्यालय प्रबंधन की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करना। भ्रमण के दौरान छात्रों ने कक्षा शिक्षण, पाठ योजना, शिक्षण सहायक समग्री, विद्यार्थियों के साथ शिक्षक के व्यवहार तथा अनुशासन व्यवस्था का अवलोकन किये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुदीप उपाध्याय ने छात्रों को शिक्षण कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारिया दी ओर उनके प्रश्नों का समाधान किया। इस अवसर पर छात्रों को बताया गया की एक शिक्षक की भूमिका केवल पाठ पढ़ाने तक सीमित नहीं होती बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उसकी अहम जिम्मेदारी होती हैं। डी. एल. एड. छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक  बताया। दल प्रभारी अशोक बर्मन एवं स्वीटी बोस ने भी शाला का शैक्षणिक अवलोकन किया गया। विद्यालय से सुमन मरावी प्राथमिक शिक्षक ने एफ.एल.एन. शिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की विद्यालय से राम प्रसाद यादव, भगत सिंह मरकाम एवं संतोष कुमार मसराम ने भी अपनी-अपनी कक्षागत कार्य को साझा किया।

—————————

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading