27.7 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

शादी समारोह में आए युवक की धारदार हथियार से हत्या, डांस को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात

जबलपुर। जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम मादा में बुधवार रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील अहिरवार, निवासी ग्राम गौर हिनौती, जबलपुर के रूप में हुई है। वह ग्राम मादा में आयोजित अहिरवार समाज के एक शादी समारोह में शामिल होने अपने दोस्तों के साथ आया था।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे सुनील के साथियों ने उसे सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुनील अहिरवार ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही देर रात पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के साथियों सहित शादी समारोह में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को ग्राम मादा में अहिरवार समाज का विवाह समारोह चल रहा था, जिसमें सुनील अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। बारात निकलने के दौरान डीजे पर डांस को लेकर सुनील का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करवा दिया, जिसके बाद बारात आगे बढ़ गई।

इसके कुछ समय बाद सुनील अचानक भीड़ से गायब हो गया। जब बारात लगने के बाद साथियों ने उसकी तलाश की तो वह सड़क किनारे खून से सना हुआ मिला। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

अन्य ख़बरें

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading