पंचायत जाड़ा सुरंग पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप
चहेतों से पंचायत में कराए जा रहे कार्य :सूत्र
फर्जी बिलों पर हो रहा भुगतान ग्रामीण सूत्र आरोप
डिंडोरी सी टाइम्स। जिले के करंजिया विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग मैं ग्राम पंचायत जिम्मेदारों के द्वारा पंचायती क्षेत्र में कराए गए शासकीय कार्यों मैं अनियमितता का पैमाना व्यापक रूप से रखते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया गया। है अभी तक ग्राम पंचायत के द्वारा कराए गए अन्य निर्माण कार्यों के मापदंड को दरकिनार रख संपन्न करवाए गए निर्माण कार्यों कि जाँच कि मांग ग्रामीणों के द्वारा कि जा रही है जा चुके हैं तो वही फर्जी बिलों के द्वारा की गई शासकीय राशि आहरण को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी आवाज मुखर करते हुए रिकवरी कराए जाने की मांग की है ग्रामीणों सूत्रों के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग मैं पदस्थ सचिव सरपंच सहित अन्य के द्वारा एक राय हो भ्रष्टाचार की होली खेली है जिसमें जनपद पंचायत करंजिया के कुछ जिम्मेदार भ्रष्ट पदाधिकारी भी इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल हैं सूत्र बताते हैं की ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायतें भी ठंडे बस्ते मैं डाल दी गई है जिसके परिणाम स्वरूप निरंतर ग्राम विकास के लिए स्वीकृत हुई राशि का फर्जी बिलों के माध्यम से आहरण किया जा रहा है
*ग्रामीणों ने खोली विकास कार्य कि पोल*
ग्रामीण संतराम के द्वारा बतलाया गया कि ग्राम पंचायत स्थित जाड़ा सुरंग मैं पूर्व सरपंच के द्वारा रंगमंच निर्माण कार्य कराया गया था जो लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था जिसे वर्तमान सरपंच के द्वारा पूर्ण कराया गया है तो वहीं ग्रामीण सूत्र बतलाते हैं कि रंगमंच निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है शासकीय राशि का गलत तरीके से आहरण वर्तमान सरपंच एवं वर्तमान सचिव के द्वारा किया गया है पंचायत में शासकीय राशि आहरण करने लगाए गए समस्त बिलों की जांच होनी चाहिए जिससे कि रंगमंच निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार से पर्दा उठ सके
*ग्रामीणों के द्वारा पंचायत में हुए कार्य, जांच की मांग*
ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग के ग्रामीणों द्वारा बतलाया गया कि ग्राम पंचायत विकास कार्य के लिए लाखों रुपए आवंटित हुए हैं जिन का आहरण फर्जी बिलों को लगाकर जिम्मेदारों ने भ्रष्टाचार किया है जिसकी जांच होना आवश्यक है ग्राम पंचायत के द्वारा कराए गए समस्त कार्यों को पूर्ण कराने मैं घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है जिससे ग्राम विकास के नाम पर संपन्न हुए कार्य गुणवत्ताहीन है तो वही ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा अपने चहेतों से कार्य पूर्ण कराए हैं जो की प्रशासनिक नियमों की गई अवहेलना को दर्शाता है
*चहेंतों से कराए जा रहे कार्य, क्या कहते है नियम, क्या होती रहेगी अवहेलना*
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य में गुणवत्ताहीन मटेरियल उपयोग करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय स्तर पर जांच प्रतिवेदन के बाद करवाई निर्धारित की जा सकती है। एवं पंचायत के जिम्मेदार अगर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने करीबी चहेते व्यक्तियों को पंचायत के कार्य का ठेका देकर कार्य करवाते हैं तो यह भी नियमों की अभिलाना करना है इस पर विभागीय जांच के पश्चात कार्यवाही का प्रावधान है पंचायती जानकार सूत्रों की माने तो पंचायत के जिम्मेदारों को निलंबित किया जा सकता है। दोषी अधिकारियों को बर्खास्त किया जा सकता है।दोषी अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा सकती है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की जा सकती है। विकास कार्य की जांच की जा सकती है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है
—————————


