26.6 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल



नई दिल्ली, 7 फरवरी । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि झूला लगभग 7 बजे टूटा, जब लगभग 15 लोग उस पर सवार थे। पुलिस के अनुसार, यह झूला कथित तौर पर यांत्रिक खराबी के कारण टूटा।

हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद लोग और रेस्क्यू कर्मियों ने कहा कि एक शख्स की मौत हो गई है, जिनकी पहचान पलवल के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

एक विजिटर ने बताया, “झूला टूटकर जोर से जमीन पर गिरा, धूल का बादल उठ गया और लोग इसे आतंकवादी हमला समझकर भगदड़ मचा दी।”

झूला गिरते ही पूरे मेले मैदान को खाली करा दिया गया। जिलाधिकारी आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे और एजेंसियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारियों, पुलिस और पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक ने भी रेस्क्यू कार्य में मदद की।

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इससे पहले शनिवार को तेज हवाओं के कारण प्रवेश द्वार संख्या 2 के पास एक गेट गिर गया, जिसमें एक शख्स घायल हो गया और उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया।

मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 15 फरवरी तक चलेगा।

उद्घाटन के समय हरियाणा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि एक “हस्तशिल्प महोत्सव” है, जो आधिकारिक शुरुआत से पहले ही लोगों में भारी रुचि पैदा करता है।

पिछले साल इस मेले में 44 देशों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार 50 से अधिक देशों ने भाग लिया है।

अब तक लगभग 700 प्रतिभागी पहुंच चुके हैं, और उम्मीद है कि इस बार भीड़ पिछले साल की तरह 15-16 लाख से ज्यादा होगी।

अन्य ख़बरें

मणिपुर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज, घाटी के चार उग्रवादी पकड़े गए

Newsdesk

आदिवासी परिषद चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा तैयार: त्रिपुरा सीएम

Newsdesk

किशन रेड्डी ने केरल के मतदाताओं से कहा, ‘कांग्रेस की गारंटियां झूठी’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading