June 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रादुविवि में प्रशासनिक सर्जरी, कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष पुरोहित लेखा विभाग से हटाए गए



सी टाइम्स, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में एक बार फिर कुलगुरु प्रोफेसर राजेश वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। लिपिक स्तर के 6 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। लेकिन इस सूची में चौंकाने वाला नाम कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पुरोहित का है,जिन्हें मुख्य प्रशासनिक भवन से बाहर कर दिया है। विश्वविद्यालय के गलियारों में चर्चा है कि कर्मचारी संघ अध्यक्ष के वीरेंद्र पटेल के विरोधियों को एक-एक कर ठिकाने लगाया जा रहा है।

इसके पहले भी दो कर्मचारी नेताओं पर गाज गिर चुकी है। चर्चा तो यह भी चल पड़ी है कि अध्यक्ष विरोधी गुट के कुछ और भी नेताओं पर अभी गाज गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक 6 फवरी की शाम कुलसचिव कार्यालय से विश्वविद्यालय स्तर पर तबादला सूची जारी हुई। जिसके तहत भारती वर्मा को विकास विभाग से स्थापना विभाग भेजा गया है।


इसी तरह कमलेश्वरी ठाकुर को ग्रांथालय से लेखा विभाग,प्रेम प्रकाश पुरोहित को लेखा से विधि विभाग,गणेश चतुर्वेदी को गोपनीय से आॅन लाइन सेंटर,शुभम कठौता को एससी-एसटी सेल से डिग्री सेल व डॉ. भूपेंद्र उपाध्याय को कुलगुरु कार्यालय एवं पुर्नमूल्याकंन प्रकोष्ठ में पदस्थ किया गया है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला जीआई टैग

Newsdesk

जबलपुर : इंडिगो फ्लाइट में वरिष्ठ वकील से मारपीट का आरोप, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने उठाए सवाल

Newsdesk

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading