26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

टी20 विश्व कप: कुसाल और कामिंदु की दमदार पारियों की बदौलत श्रीलंका ने आयरलैंड को 164 का लक्ष्य दिया

कोलंबो, 8 फरवरी । टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा है।

आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को मजबूत शुरुआत नहीं मिली थी। पाथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 28 रन जोड़े। मिसारा पहले विकेट के रूप में 11 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।



इसके बाद निसांका और कुसाल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 26 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर स्कोर को 62 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर श्रीलंका को निसांका के रूप में दूसरा झटका लगा। निसांका 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।



तीसरे और चौथे विकेट के रूप में पवन रथनायके (5 रन) और डुनिथ वेल्लालागे (10 रन) के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे। 13.5 ओवर में 86 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली श्रीलंका को पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर कुसाल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने संभाला। इस साझेदारी में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंद पर तेज 44 रन बनाए।



कुसाल मेंडिस अंत तक नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस विकेटकीपर ने 43 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।



आयरलैंड की तरफ से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए। मार्क अडेयर और गैरेथ डेलानी को 1-1 विकेट मिला।



आयरलैंड की बल्लेबाजी अच्छी है। ऐसे में 163 रन के स्कोर की रक्षा के लिए श्रीलंका को कसी हुई गेंदबाजी के साथ ही बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करना होगा

अन्य ख़बरें

हमारा लक्ष्य 7 घरेलू मुकाबलों में से कम से कम 5 जीतना है: कुलदीप यादव

Newsdesk

ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे, तो अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना सही: सुनील गावस्कर

Newsdesk

आईएसएल 2025-26: दूसरे हाफ में दमदार वापसी, पंजाब एफसी ने मोहम्मडन को 2-1 से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading