26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्र सेवा और जन सुरक्षा के प्रति असाधारण निष्ठा व समर्पण को सलाम मुख्यमंत्री



सी टाइम्स बालाघाट आज बालाघाट के पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस जवानों के ‘क्रम-से-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह’ में  मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव  की गरिमामयी उपस्थिति में 60 वीर पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
             इन सभी जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिस साहस, ईमानदारी और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी। यह सम्मान उन जवानों की अद्भुत निष्ठा, साहस और जन सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। जिनके त्याग और परिश्रम से समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास कायम रहता है।
            हम सबको गर्व है इन रक्षक सपूतों पर, जो दिन-रात हमारे समाज की सुरक्षा में लगे हुए हैं।अपने प्राणों को उत्सर्ग कर सभी की रक्षा करने वाले वीर जवानो को नमन। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पुलिस प्रशासन सांसद विधायक के साथ हजारो के संख्या में जवान उपस्थित रहे l

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading