26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

“चाइना ट्रैवल 2.0”: चीन को नए सिरे से समझने का एक माध्यम



बीजिंग, 9 फरवरी 2026 के चंद्र नव वर्ष (अश्व वर्ष) के आगमन के साथ-साथ, यह पारंपरिक चीनी त्योहार अधिकाधिक विदेशी मित्रों को चीन आने के लिए आकर्षित करता है, यहां वे वसंत महोत्सव के दौरान, उत्सव दोहे लगाने, वसंत उत्सव समारोह देखने, नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात्रि-भोज का आनंद लेने और वसंत त्योहार मेलों में घूमने का अनुभव कर सकते हैं। वे चीनी नववर्ष मनाने के लिए चीन आ रहे हैं।


इस वर्ष, चीन में वसंत उत्सव मनाने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या असाधारण रूप से अधिक है – वसंत उत्सव की उड़ानों की बुकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।



वर्ष 2024 में उभरा ऑनलाइन क्रेज़ “चाइना ट्रैवल” (चीन यात्रा) अब अपने दूसरे युग में प्रवेश कर चुका है। यह “पहली बार की यात्राओं” से हटकर गहन “अनुभवों” में तब्दील हो चुका है। “चाइना ट्रैवल” अभूतपूर्व तरीके से चीन के बारे में दुनिया की समझ और अनुभव को फिर से परिभाषित कर रहा है।



आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2025 में कुल 8 करोड़ 20 लाख 35 हजार विदेशियों ने चीन में प्रवेश किया और चीन से बाहर गए, जो वर्ष 2024 की तुलना में 26.4% की वृद्धि थी। इनमें से 3 करोड़ 80 हजार विदेशियों ने बिना वीजा के चीन में प्रवेश किया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 49.5% की वृद्धि थी। इन आंकड़ों के पीछे, चीन की लगातार बेहतर की जा रही 144 घंटे की वीजा-मुक्त पारगमन नीति, बंदरगाह वीजा सुविधा उपायों और वर्ष 2025 में 55 देशों के लिए 240 घंटे की वीजा-मुक्त पारगमन नीति के विस्तार का योगदान है।



मोबाइल भुगतान, साझा साइकिलें और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, चीनी जीवन के ये रोजमर्रा के डिजिटल पहलू विदेशी पर्यटकों के लिए आधुनिक चीन के सबसे आकर्षक प्रतीक बन गए हैं। जब विदेशी पर्यटक स्वयं चीनी नव वर्ष के माहौल का अनुभव करते हैं, जब वे मोबाइल भुगतान का उपयोग करके चीन में स्वतंत्र रूप से पैसा खर्च करते हैं, और जब वे हाई-स्पीड रेल द्वारा चीनी शहरों के बीच यात्रा करते हैं, तो ये वास्तविक अनुभव चुपचाप चीन के बारे में दुनिया की समझ को बदल रहे हैं।



शांगहाई के नानचिंग वेस्ट रोड पर “अंतर्राष्ट्रीय फैशन उपभोग गलियारा” बनाने से लेकर देश भर के दर्शनीय स्थलों पर बहुभाषी साइनबोर्ड लगाने तक, 95% से अधिक विदेशी कार्ड भुगतान कवरेज से लेकर विदेश जाने वाले पर्यटकों के लिए “अभी खरीदें, अभी रिफंड पाएं” कर वापसी सेवा तक, सुप्रसिद्ध चांगच्याच्ये पर्यटन स्थल में कम बोली जाने वाली भाषाओं में धाराप्रवाह बोलने वाले एक हजार से अधिक टूर गाइडों की नियुक्ति से लेकर बुद्धिमान अनुवाद प्रौद्योगिकी के व्यापक अनुप्रयोग तक… अपनी पर्यटन सेवा प्रणाली के अंतर्राष्ट्रीय उन्नयन के चलते, चीन अभूतपूर्व खुले दृष्टिकोण के साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए यात्रा अनुभव को बेहतर बना रहा है।



विदेशी ब्लॉगरों के नजरिए से चीन के आधुनिक शहरी जीवन और आम लोगों की दिनचर्या को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया गया है, जिससे चीन की एक विश्वसनीय, मनमोहक और सम्मानजनक छवि ठोस, जीवंत और विविधतापूर्ण तरीके से उभरती है। एक विदेशी इन्फ्लुएंसर की टिप्पणी विचारोत्तेजक है: “मुझे लगता है कि चीन को गलत समझा गया है और उस पर अत्याचार किया गया है।” यह हार्दिक सहानुभूति प्रत्यक्ष अवलोकन से प्राप्त अनुभव से उपजी है। जब विदेशी पर्यटक चीन की सड़कों और गलियों में घूमते हैं और आम चीनी लोगों से बातचीत करते हैं, तो वे एक अमूर्त राजनीतिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत, मैत्रीपूर्ण और स्वागत करने वाले आधुनिक सभ्य समाज को देखते हैं।



जैसा कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा था, “चाइना ट्रैवल” की लोकप्रियता चीन के अद्वितीय आकर्षण, चीनी समाज की खुलेपन और समावेशिता तथा वहां के लोगों की गर्मजोशी और मित्रता से उपजी है, और यह बाहरी दुनिया के लिए उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देने के चीन के निरंतर प्रयासों का एक फलदायी परिणाम भी है।



चीनी कविता में कहते हैं कि “सच्चे दोस्त दूरी से बंधे नहीं होते, चाहे वे हजारों मील दूर ही क्यों न हों, वे पड़ोसियों की तरह होते हैं।” “चाइना ट्रैवल” सिर्फ पर्यटन में उछाल नहीं है, बल्कि चीनी और विदेशी सभ्यताओं के बीच एक गहन संवाद की शुरुआत है, दुनिया के लिए चीन को फिर से जानने का एक अवसर है, और चीन को दुनिया से जोड़ने वाला एक सेतु है। अनिश्चितताओं से भरे इस युग में, इस तरह के आपसी आदान-प्रदान शायद वही हैं, जिनकी हमें सबसे ज्यादा जरूरत है, आमने-सामने की मुलाकात और दिल से दिल की बातचीत के माध्यम से, गलतफहमियों को दूर करना, विश्वास का निर्माण करना और एक साझा भविष्य का निर्माण करना।



अपनी ज़मीन से चीन सभी का स्वागत करता है! यह केवल एक निमंत्रण नहीं है, बल्कि नए युग में एक प्राचीन सभ्यता की ओर से खुलेपन की घोषणा है।

अन्य ख़बरें

मणिपुर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज, घाटी के चार उग्रवादी पकड़े गए

Newsdesk

आदिवासी परिषद चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा तैयार: त्रिपुरा सीएम

Newsdesk

किशन रेड्डी ने केरल के मतदाताओं से कहा, ‘कांग्रेस की गारंटियां झूठी’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading