26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के लिए खेले 9 मैच, आदिल को यूएसए टीम में खेलने की मंजूरी मिली



दुबई, 9 फरवरी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने यूएसए टीम में जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल को मंजूरी दे दी। जसदीप सिंह को 5 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ऐसे में यूएसए ने आदिल को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।

किसी खिलाड़ी को टीम में आधिकारिक तौर पर शामिल करने से पहले, खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी (ईटीसी) की मंजूरी जरूरी होती है।

आईसीसी ने बयान में कहा, “आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने यूएसए टीम में जसदीप सिंह की जगह एहसान आदिल को मंजूरी दे दी है।”

आदिल ने पाकिस्तान की तरफ से तीन टेस्ट और छह वनडे खेले हैं, लेकिन अभी तक यूएसए के लिए नहीं खेले। उन्होंने साल 2013 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

आदिल ने पाकिस्तान की ओर से 3 टेस्ट मैचों में 5 विकेट निकाले, जबकि 6 वनडे मुकाबलों में 4 सफलताएं हासिल कीं। उन्होंने 67 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 22.86 की औसत के साथ 245 विकेट, जबकि 67 लिस्ट-ए मुकाबलों में 98 विकेट हासिल किए हैं।

यूएसए ने 7 फरवरी को भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत के खिलाफ 29 रन से शिकस्त झेली थी। टीम इंडिया को निर्धारित 20 ओवरों में 161/9 के स्कोर पर रोकने के बाद, यूएसए की टीम 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी।

फिलहाल, यूएसए ग्रुप-ए में पांचवें स्थान पर मौजूद है, जबकि भारत और पाकिस्तान एक-एक जीत के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। यूएसए की टीम 10 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी, जिसके बाद उसे 13 फरवरी को नीदरलैंड और 15 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उतरना है।

अन्य ख़बरें

हमारा लक्ष्य 7 घरेलू मुकाबलों में से कम से कम 5 जीतना है: कुलदीप यादव

Newsdesk

ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे, तो अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना सही: सुनील गावस्कर

Newsdesk

आईएसएल 2025-26: दूसरे हाफ में दमदार वापसी, पंजाब एफसी ने मोहम्मडन को 2-1 से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading