26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज अनूपपुर का किया निरीक्षण



15 दिवस में रिटेनिंग वॉल फर्श में मिट्टी भराव कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एसडीएम अनूपपुर को प्रतिदिन कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश
अनूपपुर । कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने आज अनूपपुर नगर में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिज के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का भ्रमण करते हुए रिटेनिंग वॉल फर्श में मिट्टी भराव (फिलिंग) का कार्य 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री पंचोली ने ब्रिज के दोनों ओर अलग-अलग टीमों के माध्यम से शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही निर्माण स्थल पर पड़ी अनावश्यक सामग्री को हटाकर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अनूपपुर को निर्देशित किया कि ब्रिज निर्माण कार्यों की प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सेतु एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री पंचोली ने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने कार्य में गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर  कमलेश पुरी, सब-इंजीनियर सेतु विभाग  जी.के. चतुर्वेदी, रेलवे असिस्टेंट  किशन द्विवेदी सहित ब्रिज निर्माण ठेकेदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading