26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

संजय कपूर संपत्ति विवाद: पत्नी प्रिया ने ननद मंधीरा के खिलाफ दाखिल किया सिविल मानहानि का केस



मुंबई, 12 फरवरी । दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे परिवारिक विवाद में नया मोड़ सामने आया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने उनकी बहन (ननद) मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि का केस दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया है।



प्रिया ने इस केस में 20 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि मंधीरा को उनके खिलाफ कोई भी बयान देने या सार्वजनिक करने से रोका जाए।

इससे पहले प्रिया कपूर ने मंधीरा कपूर और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था।

प्रिया का आरोप है कि मंधीरा और पूजा ने सोशल मीडिया, पॉडकास्ट, मीडिया इंटरव्यू और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ झूठे, अपमानजनक और व्यक्तिगत हमले वाले बयान दिए हैं। ये बयान उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाले हैं और जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं।

यह पूरा विवाद संजय कपूर की मौत के बाद उनकी अरबों की संपत्ति और वसीयत को लेकर शुरू हुआ है। संजय कपूर ने तीन शादी की थी। उनकी पत्नी करिश्मा कपूर से दो बच्चे हैं और दूसरी पत्नी प्रिया से एक बेटा है। परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति के बंटवारे, वसीयत की वैधता और ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर कोर्ट में कई केस चल रहे हैं।

मंधीरा कपूर ने पहले प्रिया पर आरोप लगाए थे कि वह संपत्ति पर पूरा हक जमाना चाहती हैं। प्रिया ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि केस दायर किया है। दिल्ली कोर्ट ने पहले आपराधिक मानहानि केस में मंधीरा और पूजा चौधरी को नोटिस जारी किया था। अब सिविल केस में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

मंधीरा कपूर ने पहले इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने कोई झूठ नहीं बोला और मामला सिर्फ पैसे का नहीं बल्कि सच्चाई का है। यह पारिवारिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है, जिसमें मानहानि, संपत्ति बंटवारा और वसीयत के दावे शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

जेल जाने के अनुभव पर पहली बार छलका राजपाल यादव का दर्द, कहा- कोई कड़वाहट नहीं

Newsdesk

लोकसभा में गूंजा दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म ‘पंजाब 95’ का नाम, सिंगर ने शेयर किया वीडियो

Newsdesk

‘कसूर’ से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, ‘आफरीन’ गर्ल की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading