26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला जीतकर इटली ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स



मुंबई, 12 फरवरी  पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली ने इतिहास रच दिया है। इस टीम ने गुरुवार को नेपाल के विरुद्ध 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एक ही मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं।





नेपाल को 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर समेटने के बाद सगे भाइयों की जोड़ी ने इटली को महज 12.4 ओवरों में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दिलाई। जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ नाबाद 60 रन बनाए, जबकि एंथनी मोस्का ने 32 गेंदों में 6 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 62 रन की पारी खेली।



मोस्का बंधुओं की 124* रन की साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप में भाइयों के बीच सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। मोस्का बंधुओं ने कामरान अकमल और उमर अकमल की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2014 में 96 रन की साझेदारी की थी।



यह टी20 क्रिकेट में इटली की पहली 10 विकेट से जीत है, जबकि नेपाल को दूसरी बार 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, साल 2025 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध नेपाल ने 10 विकेट से मैच गंवाना पड़ा था।



दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम ने पूरे 10 विकेट से जीत दर्ज की है। इससे पहले, साल 2021 में ओमान ने पापुआ न्यू गिनी के विरुद्ध यह कारनामा किया था।



यह टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम की तरफ से तीसरी शतकीय साझेदारी है। साल 2021 में ओमान की ओर से आकिब इलियास और जतिंदर सिंह ने पापुआ न्यू गिनी के विरुद्ध 131 रन की अटूट साझेदारी की थी। वहीं, स्कॉटलैंड की तरफ से माइकल जोन्स और जॉर्ज मुंसे की जोड़ी ने इटली के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 126 रन जुटाए थे।



टी20 वर्ल्ड कप में 120 से ज्यादा रन के सफल चेज में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने के मामले में यह तीसरा मुकाबला रहा। इटली ने इस मैच को 44 बॉल शेष रहते जीता। इससे पहले साल 2024 में वेस्टइंडीज ने 129 रन के टारगेट का पीछा करते हुए यूएस के विरुद्ध 55 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की थी। वहीं, साल 2021 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 126 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 50 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम किया था।

अन्य ख़बरें

हमारा लक्ष्य 7 घरेलू मुकाबलों में से कम से कम 5 जीतना है: कुलदीप यादव

Newsdesk

ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे, तो अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना सही: सुनील गावस्कर

Newsdesk

आईएसएल 2025-26: दूसरे हाफ में दमदार वापसी, पंजाब एफसी ने मोहम्मडन को 2-1 से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading