व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में आज नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक 3) की प्रथम छमाही बैठक का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि राजभाषा विभाग, भारत सरकार द्वारा जबलपुर में नगर राजभाषा समिति (क्रमांक 3) का गठन हाल ही में किया गया है और इसकी अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक, व्हीएफजे को सौंपी है।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक 3) में जबलपुर में स्थित 31 केंद्रीय कार्यालयों को शामिल किया गया है। आज इन सभी कार्यालयों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में सचिव नराकास श्रीमती श्वेता जोहरी गुप्ता उप महाप्रबंधक ने सचिव का प्रतिवेदन पढ़ा और सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने विभिन्न सदस्य कार्यालयों द्वारा भेजी गए रिपोर्ट पर अपने विचार संक्षेप में व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्रीमती रमा दीक्षित, अनुभाग प्रमुख राजभाषा द्वारा सभी सदस्य कार्यालयों से प्राप्त राजभाषा तिमाही प्रगति रिपोर्ट पर व्यापक समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी सदस्य कार्यालयों के उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को भारत सरकार, राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुसार हिंदी में कामकाज करने की अपील की।
बैठक में सीक्यूए, ओएफवी के नियंत्रक श्री एस पी डेकाटे ने अपने कार्यालय में राजभाषा के प्रगामी प्रयोग हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में अपने विचार रखे और व्हीएफजे को नराकास समिति की उत्कृष्ट बैठक के आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।
इसी प्रकार आयुध निर्माणी खमरिया से श्री जयप्रकाश सिंह, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी ने राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को लेकर अपने सुझाव दिए।
बैठक में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नराकास (क्रमांक 3) के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार ने उपस्थित सभी सदस्य कार्यालय के विभागाध्यक्षों और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी का अभिनंदन किया और सभी से भारत सरकार, राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य कार्यालय राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं पर हमें और अधिक कामकाज हिंदी में करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यालय ‘क’ क्षेत्र में आता है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपना अधिकाधिक कामकाज हिंदी में ही संपन्न करें।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री शैलेंद्र सिंह, विभागीय अधिकारी राजभाषा ने दिया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
बैठक में विभिन्न सदस्य कार्यालयों से आए विभागध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा व्हीएफजे से श्री सुबी सैमुअल, श्री गोलू झरिया, श्री अजय अवस्थी, श्री अजय कश्यप, श्री प्रशांत अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री मोहन कुमार साहू, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी राजभाषा ने किया।
शैलेंद्र सिंह
सहायक जनसंपर्क अधिकारी
व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर


