26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डोडो’ से ‘सोनू’ ने खरीदी थी पिस्टल, खमरिया पुलिस का बड़ा खुलासा


जबलपुर। अवैध हथियारों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने यह पिस्टल भोपाल के रहने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ‘डोडो’ से खरीदी थी।
खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनपुर नहर पुल के ऊपर, पथनौरा फार्म मानेगांव के पास एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहा है और किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और थाना खमरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू चक्रवर्ती, निवासी सोनपुर बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी कमर के दाहिने हिस्से में जींस के अंदर छुपाकर रखी गई एक पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन चेक करने पर उसमें एक जिंदा कारतूस भी लगा मिला।
पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर सोनू ने बताया कि उसने यह हथियार करीब 4 से 5 महीने पहले रांझी क्षेत्र में एक राहगीर से खरीदा था, जिसने अपना नाम डोडो और पता भोपाल का निवासी बताया था। आरोपी के मुताबिक उसने यह पिस्टल मात्र 8 हजार रुपये में खरीदी थी।
पुलिस के अनुसार यह मामला अवैध हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है और आशंका है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि डोडो वास्तव में कौन है, वह हथियार कहां से लाता है और किन-किन लोगों को सप्लाई करता है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस खुलासे के बाद अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading