26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी से स्वजन्य भेंट, संगठन मजबूती को लेकर हुई रणनीतिक चर्चा


कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद वरिष्ठ नेताओं ने लिया मार्गदर्शन व आशीर्वाद
अनूपपुर,।आज नगर पालिका अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव पूज्य पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी से कांग्रेस जनों द्वारा स्वजन्य भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी संगठन को आगामी समय में और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा एवं रणनीतिक मंथन भी किया गया।
समन्वय समिति की बैठक के उपरांत प्रदेश सचिव श्री त्रिपाठी से मुलाकात करते हुए पार्टी की वर्तमान गतिविधियों एवं संगठनात्मक निर्णयों से उन्हें अवगत कराया गया। वरिष्ठ नेता श्री त्रिपाठी ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन दिया।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को,पूर्व विधायक कोतमा मनोज कुमार अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार चौहान, डॉ. चौहान जी, रफ़ी अहमद, राजन, मानवेंद्र मिश्रा (अध्यक्ष युवक कांग्रेस, जिला अनूपपुर) सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा पार्टी की मजबूती हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। सभी नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिले में नई ऊर्जा और दिशा देने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading