26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा धमाका: ₹6000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार


धपारा-गंगेरूवा पटवारी कार्यालय में ट्रैप, राजस्व विभाग की सड़ांध फिर उजागर

सिवनी – लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सिवनी जिले के धपारा-गंगेरूवा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी महेंद्र सिंह बिसेन को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक बृज मोहन बरमैया, निरीक्षक यादव एवं अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगेरूवा-धपारा में पदस्थ पटवारी महेंद्र सिंह बिसेन  (ग्राम शुक्ला निवासी) ने सीमांकन के बाद पार्टी तैयार करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी, पीड़ित शिकायतकर्ता भगत राम खरे, निवासी बोरी खुर्द ने लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी,लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का गुप्त सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद 12 फरवरी 2026 को सुनियोजित ट्रैप ऑपरेशन के तहत पटवारी को ₹6000 लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।

*राजस्व विभाग बना रिश्वत का अड्डा, गरीबों का खून चूस रहे पटवारी*

इस कार्रवाई ने सिवनी जिले में फैले राजस्व विभाग के भ्रष्टाचार के काले सच को एक बार फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि छोटे-बड़े हर काम के लिए पटवारियों द्वारा खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है,जो गरीब व्यक्ति रिश्वत देने में असमर्थ होता है, उसे डराया-धमकाया जाता है, और उसके जरूरी काम जानबूझकर लटकाए जाते हैं। यही नहीं, रिश्वत की रकम नीचे से ऊपर तक अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है, जिसके चलते वर्षों तक एक ही हल्के में जमे पटवारियों पर न तो ट्रांसफर होता है और न ही सख्त कार्रवाई।

*बरघाट बना ‘रिश्वत मंडी’, करोड़ों की काली कमाई के आरोप*

सूत्रों के अनुसार, बरघाट क्षेत्र पटवारियों के लिए रिश्वत का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है,कई पटवारियों ने कथित तौर पर रिश्वत के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है,लोकायुक्त की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के समंदर में सिर्फ एक मछली है,क्षेत्र में अब भी कई ऐसे पटवारी सक्रिय हैं जो जनता का खून चूसकर अपनी जेबें भर रहे हैं।

*लोकायुक्त की सख्ती से मचा हड़कंप, भ्रष्ट अफसरों में दहशत*

लोकायुक्त की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे जिले के राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। ईमानदार नागरिकों को उम्मीद है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम की शुरुआत साबित होगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading