26.3 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पांच दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का हुआ समापन



कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों को उत्‍कृष्‍ट कृषि पर दिया मार्गदर्शन

“किसान कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत बालाघाट जिले में पांच दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी के तहत आत्मा योजनांतर्गत जिला स्तरीय कृषि मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 12 फरवरी 2026 को कमला नेहरू सामुदायिक भवन, सर्किट हाउस रोड बालाघाट में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से आए किसानों, कृषि उद्यमियों, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय वारासिवनी के कृषि वैज्ञानिक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मेले के अंतर्गत बालाघाट जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कृषि वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक ‘आत्मा’ श्री फूलसिंह मालवीय जी ने कृषकों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में बताया गया राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के अंतर्गत प्राकृतिक खेती के घटक बीजामृत, जीवामृत, वापसा आक्षादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। योजनांतर्गत जैव संसाधन केन्द्री (Bio Resource Center) के बारे में जानकारी दी गई तथा जिले में प्रत्येक विकासखण्डा में स्थापित बी.आर.सी. सेंटर से कृषको को दवाईयां खरीदने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों एवं एलाइड विभाग के अधिकारीयों द्वारा प्राकृतिक खेती मिट्टी को उपजाउ बनाने, जैविक खाद बनाने, प्राकृतिक दवाईयों का निर्माण एवं उनका इस्तेलमाल की विधियां आदि की जानकारी दी गई, मेले में कृषि उद्यमीयों द्वारा सफलता की कहानी के बारे में बताया गया की उनके द्वारा प्राकृतिक खेती अपना कर कितना मुनाफा कमाया जा रहा है इन कृषि उद्यमियों में महिला उद्यमियों की संख्याा अधिक थी।  श्रीमती सरिता राउत, कृषि सखी द्वारा उनके द्वारा प्राकृतिक खेती में किये जा रहे कार्यों की जानकारी उपस्थित कृषकों को जानकारी दी गई। मेले में किसानों को आत्मा समिति के अधिकारि /कर्मचारियों, एवं कृषि सखियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्याम से प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रस्तुाती दी गई।

कृषि मेले के अंतिम दिवस राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके तहत जिले के मिलेट्स उत्पादक कृषक एवं मिलेट्स से बने उत्पाद विक्रय करने वाले  फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी स्व सहायता समूह के कृषक उपस्थित रहे कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ रमेश अमूले ने श्रीयां मिलेट्स फसलों को दैनिक आहार में शामिल करने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया एवं इन फसलों का रकबा बढ़ाने हेतु तकनीकी मार्गदर्शन दिया

कार्यक्रम में लगभग 1200 से 1300  किसानों ने इस आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि, सह परियोजना संचालक आत्मा श्री फूलसिंह मालवीय, कृषि महाविद्यालय वारासिवनी के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शरद बिसेन, कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव के प्रमुख डॉ. एस.आर. धुवारे, सहायक संचालक कृषि श्री राजेश खोबरागड़े एवं श्री खेलावन डहरिया एवं श्री विनय धुर्वे सहित कृषि विभाग, आत्मा समिति के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading