26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

17 वर्षीय किशोरी सकुशल मिली, पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया



जबलपुर। थाना लार्डगंज प्रभारी श्री नवल सिंह आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 नवंबर 2025 को एक 36 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है, जो काफी तलाश के बावजूद नहीं मिली। महिला को आशंका थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।
इस शिकायत पर थाना लार्डगंज में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा गुमशुदा बालक-बालिकाओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के पालन में थाना लार्डगंज पुलिस टीम द्वारा पतासाजी करते हुए 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल दस्तयाब किया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि माता-पिता के आपसी विवाद के कारण वह घर से चली गई थी और ग्वारीघाट क्षेत्र में अकेले रह रही थी।
किशोरी की मां वर्तमान में बाहर काम करने गई हुई होने के कारण बालिका को उसकी नानी के सुपुर्द किया गया।
इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक दीप्ती लिल्लारे, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक राजेन्द्र सिलावट, शुभम पटेल एवं पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक परिवार फिर से सुरक्षित रूप से मिल सका।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading