April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

परिजनों से बिछड़ी 5 वर्षीय बालिका सकुशल मिली, पुलिस ने मां के सुपुर्द किया



जबलपुर। थाना हनुमानताल प्रभारी श्री सुभाष चंद बघेल ने बताया कि आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को चौकी प्रेमसागर क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास एक 4–5 वर्षीय बच्ची के रोते हुए खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक महेन्द्र बेन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक 5 वर्षीय बच्ची रोती हुई मिली। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम दीपाली बताया तथा माता-पिता का नाम पूछने पर मां का नाम रानी और पिता का नाम मनीष बताया, लेकिन वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी।
मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम जबलपुर को दी गई। कंट्रोल रूम द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से शहर एवं देहात के सभी थानों को लावारिस हालत में मिली बच्ची के संबंध में सूचना प्रसारित की गई।
इसके बाद चौकी प्रभारी द्वारा बच्ची को साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी की गई। इसी दौरान भानतलैया क्षेत्र में एक महिला मिली, जिसने अपना नाम श्रीमती रानी बंसल बताया और बच्ची को अपनी 5 वर्षीय बेटी दीपाली बताया। महिला ने बताया कि वह ग्राम मंगवा बांध, मोहल्ला थाना मनगांव, जिला रीवा की निवासी है तथा वर्तमान में भानतलैया में अपने रिश्तेदार के यहां ठहरी हुई है। लगभग डेढ़ से दो घंटे पहले बच्ची रिश्तेदार के घर के पास खेलते-खेलते कहीं चली गई थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे।
पुष्टि के बाद बालिका दीपाली को सकुशल उसकी मां श्रीमती रानी बंसल के सुपुर्द किया गया तथा मां को बच्ची की सुरक्षा और देखभाल को लेकर समझाइश दी गई।
इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक महेन्द्र बेन एवं आरक्षक मस्तराम मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से एक मासूम बच्ची सुरक्षित रूप से अपने परिजनों से मिल सकी।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है भारतीय सेना: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

इमोशनल चाल चलकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मंगलसूत्र लेकर फरार

Newsdesk

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading