बालाघाट. बालाघाट जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहकाडीबर में करीब ६५-७० वर्ष पुराने शिवमंदिर जीर्ण शीर्ण होने से भव्य शिवमंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ प्राचीन मंदिर में स्थापित शिव लिंग की स्थापना की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में पूजा अर्चना व भंडारा का आयोजन किया गया है। इस संबंध में पूर्व सरपंच आतिश लिल्हारे ने बताया कि पूर्वजों के समय गांव में शिवमंदिर का निर्माण किया गया था जो वर्तमान में जीर्ण शीर्ण हो गया था। जिससे ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों के सहयोग से भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में शिव लिंग की स्थापना की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना हवन एवं महाआरती एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। रात्रि के समय भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आव्हान किया है।
———————


