April 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुम्हली,मोवाड,शंकर पिपरिया में विकास कार्यो की विधायक पारधी ने दी सौगात,किया भूमिपूजन



प्रत्येक पंचायत में आप सभी के सहयोग से पहली बार हो रहे है इतने  विकास कार्य:- गौरव सिंह पारधी

खैरलांजी जनपद मुख्यालय अंतर्गत अंतर्गत विधायक गौरव सिंह पारधी की सक्रियता और निरंतर प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कटंगी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शंकर पिपरिया, मोवाड और कुम्हली में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ।


कुम्हली में ४० लाख रुपये के विकास कार्यो का विधायक ने किया  भूमिपूजन

ग्राम कुम्हली  में लगभग २५ लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं  १५ लाख रुपये की लागत से बनने वाली सी सी रोड का भूमिपूजन विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनीता मानसिंह बहेटवार,जनपद सदस्य अरविंद गढ़पाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश रहागडालें,पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा अनिल कुरवे, मंडल महामंत्री विश्वेश्वर सोनवाने, मंडल महामंत्री प्रमोद मेश्राम,मंडल उपाध्यक्ष फिरोज ठाकरे,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा तेज लाल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र लिल्हारे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय मेश्राम, अभिषेक सेलोकर,सरपंच श्रीमती मंजूषा कैलाश कुंजाम, उप सरपंच मंगलेश माहुले सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मोवाड में बाउंड्रीवॉल, सभामच का हुआ भूमिपूजन और  स्ट्रीट लाइट का हुआ लोकार्पण

ग्राम मोवाड में हाईस्कूल परिसर में १२ लाख रुपये की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवॉल  निर्माण तथा सभामच का भूमिपूजन किया गया और स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण   विधायक  गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मानसिग बहेटवार,सरपंच श्रीमती वर्षा होलुकहालकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश रहांगडाले,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबीता पतीराम भोरगढ़े, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय मेश्राम,पूर्व मंडल महामंत्री अनिल कुरवे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा तेजलाल चौधरी,मंडल महामंत्री भाजपा विश्वेश्वर सोनवाने, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा हरबाजी पुष्पतोड़े,श्रीमती पूजा नगपुरे, ओमिता शिंदे,पतिराम नगपुरे, फिरोज ठाकरे,आकाश धुआरे,अभिषेक सेलोकर, होलीराम कहाकर,सुनिल मते सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शंकर पिपरिया में  सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन

खैरलांजी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत शंकर पिपरिया में विधायक गौरव सिंग पारधी द्वारा १५ लाख रुपये की लागत से बनने वाली  सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनीता मानसिंह बहेटवार,जनपद सदस्य अरविंद गढ़पाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश रहागडालें,पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा अनिल कुरवे, मंडल महामंत्री विश्वेश्वर सोनवाने, मंडल महामंत्री प्रमोद मेश्राम,मंडल उपाध्यक्ष फिरोज ठाकरे,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा तेज लाल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र लिल्हारे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय मेश्राम,सरपंच श्रीमती लता मनीष पारधी, उप सरपंच नानाजी मेश्राम,हरबाजी पुष्पतोड़े,धुरेन्द पारधी अभिषेक सेलोकर, मुकेश ठाकरे, पंचकुला राने,उषा गोंडाने,सुरजलाल रहांगडाले, प्रकाश मेश्राम, नंदलाल बोरकर,देवाजी मेश्राम,मानिकराम नागमुते, रत्नमाला सोनवाने, रजिता सहारे,येमलता ठाकरे,कपिल सहारे, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित कराटे हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार माननीय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉक्टर मोहन यादव जी  के नेतृत्व में  लगातार प्रयास कर रही है कि कम से कम जो मूलभूत सुविधाएं हैं वह हमें अच्छे से मिले ,सडक बिजली पानी और शिक्षा के विषय प्रयास किया जा रहा है क्षेत्र वासियों ने  समस्या से अवगत कराया है मैंने उन समस्याओं को पूर्ण करने का प्रयास किया है और आगे भी करता रहूंगा और सभी क्षेत्रवासियों से कहना चाहता हूं आप निश्चित रहिए आने वाले समय में एक जो हमारी मूल भावना है कि कटंगी विधानसभा एक मॉडल विधानसभा के रूप में उबरनी चाहिए उस दिशा में हम प्रयासरत हैं अभी मेरे कार्यकाल को सवा दो साल हुए हैं पर मैं इतना विश्वास दिला सकता हूं कि मेरे कार्यकाल में जितनी सडके पंचायत को काम दिलाए हैं 10 साल के कार्यकाल में किसी ने ऐसे काम नहीं किया होगा यह निश्चित तौर पर यह प्रभु का आशीर्वाद है आप सबको मेरे ऊपर आशीर्वाद रहा है इसीलिए इस प्रकार का हम प्रयास कर पा रहे हैं और आने वाले समय में मैं आपकी हर समस्या  का निराकरण करने का प्रयास करूंगा ,भगवान ना करें अगर आपके परिवार में कोई बीमार पड़ गया या किसी की दुर्घटना हो गई अस्पताल में भरती है गोंदिया में नागपुर तुमसर, भंडारा में समय रहते है मेरे पास  उसका एक एस्टीमेट  हॉस्पिटल का लाईये मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करके अस्पताल के खाते में कुछ राशि  डलवाऊंगा जिससे बीमार व्यक्ति है बीमार व्यक्ति के परिवार को सहयोग  मिल सके , हमारे स्तर पर जो भी प्रयास होता है हम  करते हैं यह प्रयास कभी किसी के द्वारा नहीं किया गया, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का ही आशीर्वाद है कि यह सब संभव हो रहा है मैं अपने विधानसभा कटगी खैरलांजी में विकास कार्य को इसी तरह गति देता रहूंगा आप लोग मुझे समय दीजिए मैं इसी तरह विकास कार्य करवाता रहुगा आप लोग मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखें। इस दौरान विधायक पारधी ने  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से कटंगी क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

भगवान से जुड़े बिना विद्या नहीं बनती ब्रम्हविद्या

Newsdesk

कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ,पेयजल, निर्माण कार्य एवं रोजगार गतिविधियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading